फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metoo पर बोलने की इस सिंगर को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन से निकाल बाहर किया गया

Mon, 19 Nov 2018 10:32 AM IST
भाषा
भाषा Updated Mon, 19 Nov 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Singer Chinmayi terminated From Tamil dubbing union membership
Chinmayi Sripaada

दक्षिण भारत की जानी मानी गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने कहा है कि उन्हें डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन से हटा दिया गया है और उन्होंने संकेत दिया कि शायद अब वह तमिल फिल्मों में अभिनेताओं को अपनी आवाज नहीं दे सकेंगी। चिन्मयी श्रीपदा ने हाल में तमिल गीतकार वैरामुथु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Singer Chinmayi terminated From Tamil dubbing union membership
चिन्मयी श्रीपदा

चिन्मयी ने कई ट्वीट कर बताया कि दो साल से सदस्यता शुल्क नहीं चुकाने का हवाला देकर तमिलनाडु डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन ने उन्हें हटाये जाने की सूचना दी। चिन्मयी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘तो यह समझने के लिये काफी है कि मुझे डबिंग यूनियन से हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि मैं तमिल फिल्मों में आगे डब नहीं कर पाऊंगी। कारण यह बताया गया है कि मैंने दो साल से सदस्यता शुल्क नहीं चुकाया।’’

Singer Chinmayi terminated From Tamil dubbing union membership
चिन्मयी श्रीपदा

उन्होंने कहा, ‘‘तमिल फिल्म उद्योग के नियमों के अनुसार अगर आप डबिंग यूनियन के सदस्य नहीं हैं तो आपको काम करने की अनुमति नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा कि पिछले बकाये के बारे में मुझे पहले कभी भी लिखित में पत्र, संदेश नहीं भेजा गया और अब सदस्यता जाने से मैं शायद ही तमिल फिल्मों में फिर कभी डब कर पाऊंगी। चिन्मयी इस वक्त एक कंसर्ट के सिलसिले में अमेरिका की यात्रा पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Chinmayi terminated From Tamil dubbing union membership
चिन्मयी श्रीपदा

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे डबिंग यूनियन से इस तरह के कदम की उम्मीद थी। फिलहाल मैं नहीं जानती कि मुझे मेरी सदस्यता वापस दी जायेगी या नहीं। हटाये जाने का फैसला मुझे बताये बगैर किया गया।’’ चिन्मयी ने तृष्णा कृष्णन समेत कई जानी मानी अभिनेत्रियों के लिये आवाज दी है। 

विज्ञापन
Singer Chinmayi terminated From Tamil dubbing union membership
Chinmayi

इसमें तृष्णा की हालिया हिट फिल्म ‘96’ भी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘खैर, ऐसा लगता है कि ‘96’ मेरी आखिरी तमिल फिल्म होगी। अगर मुझे हटाने का फैसला बरकरार रहता है तो तमिल डबिंग परिदृश्य में अंत के लिहाज से यह एक अच्छी फिल्म है। अलविदा...।’’ बहरहाल यूनियन ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed