पंजाबी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी अपने दमदार सिंगिंग से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले गुरु रंधावा पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर गुरु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दो लोगों से लड़ते नजर आ रहे हैं।
विदेशी सड़कों पर लड़ते नजर आए गुरु रंधावा, हाल ही में हुआ था सिंगर पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल आज (10 अगस्त) गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में गुरु रंधावा दो लोगों से लड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये असली लड़ाई नहीं है बल्कि तीनों लोग सिर्फ लड़ने की एक्टिंग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इस मशहूर पंजाबी सिंगर ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, रैपर बादशाह भी रह गए पीछे...यूट्यूब से जुड़ा कनेक्शन
गुरु ने पोस्ट के कैप्शन में बताया है कि ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर का है। वहीं जिन दों लोगों के साथ वो मस्ती भरे अंदाज में लड़ते नजर आ रहे हैं उनका नाम सोनू और रविंदर है। गुरु ने दोनों को सोनू भाई और रविंदर भाई कहकर संबोधित किया है।
Some actions on the streets on Perth 🔥 With Sonu bhai and Ravinder bhai
A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa) on
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुरु रंधावा पर एक शो के दौरान एक अंजान शख्स ने हमला कर दिया था। उनपर ये हमला कनाडा के वैंकूवर शहर के क्वीन एलिजाबेथ थियेटर में कॉन्सर्ट के दौरान हुआ था। वह जैसे ही कॉन्सर्ट खत्म करते थियेटर से बाहर निकले तो पीछे से किसी शख्स ने उनपर हमला कर दिया। था। इस हमले में गुरु के सिर पर चार टांके आए थे।
ये भी पढ़ें: Song Review: गिफ्टी के फॉर्मूला डायरेक्शन ने फेरा पिट बुल और गुरु की कामयाबी पर पानी
गौरतलब है कि गुरु ने इस घटना के बाद ऐलान कर दिया था कि अपनी जिंदगी में वह कनाडा में कभी परफॉर्म नहीं करेंगे। वहीं गुरु के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो गुरु ने 'लाहौर', 'पटोला', 'दारू वरगी' और हाई रेटिड गबरू जैसे कई शानदार गानों को गाया है।