फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर में रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में, बदल सकती है अमिताभ बच्चन की 'झुंड' की तारीख

Sat, 10 Aug 2019 09:05 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 10 Aug 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies to be release in September 2019
सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर पिछले कुछ महीने से चल रही उथल पुथल का असर अगले महीने यानी सितंबर में रिलीज होने जा रही फिल्मों पर भी होने वाला है। ऐसे में एक नजर सितंबर में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों पर....

Bollywood Movies to be release in September 2019
छिछोरे और सेक्शन 375 - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर महीने की रिलीज लाइन अभी तक इस प्रकार है। अगले महीने के पहले हफ्ते में यानी 6 सितंबर को रिलीज होगी दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे। कॉलेज के छात्रों के रीयूनियन के विषय पर बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इसके बाद सितंबर के दूसरे हफ्ते में यानी 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है फिल्म सेक्शन 375। इस तारीख को दूसरी कोई बड़ी फिल्म इसलिए नहीं रिलीज हो रही है क्योंकि छिछोरे को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की इंडस्ट्री को उम्मीद है।

Bollywood Movies to be release in September 2019
प्रस्थानम और पल पल दिल के पास - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर के तीसरे हफ्ते के शुक्रवार यानी 20 सितंबर को लेकर ही इस वक्त सबसे ज्यादा मारामारी मची है। इस तारीख को संजय दत्, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और अली फजल स्टारर प्रस्थानम रिलीज हो रही है। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमिर पर बनी फिल्म प्रस्थानम एक मसाला फिल्म है। इसी तारीख को सनी देओल के निर्देशन में बनी उनके बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास भी रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies to be release in September 2019
द जोया फैक्टर और झुंड - फोटो : सोशल मीडिया

20 सितंबर को ही सोनम कपूर और दुलकेर सलमान की फिल्म द जोया फैक्टर की रिलीज भी तय हो गई है। फिल्म का ट्रेलर देखने वालों का कहना है कि इस फिल्म में जान है। इसे सितंबर महीने के पहले हफ्ते में छिछोरे के साथ रिलीज करने की तैयारी चल रही है। द जोया फैक्टर की रिलीज 20 सितंबर को ही तय होने के चलते अमिताभ बच्चन की झुंड को अब 20 सितंबर को रिलीज न करने की चर्चा टी सीरीज में शुरू हो गई है। मराठी फिल्म सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले की पहली हिंदी फिल्म झुंड की रिलीज डेट 20 सितंबर काफी पहले से घोषित है लेकिन इसकी निर्माता कंपनी टी सीरीज इसे अब अगले साल रिलीज करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Bollywood Movies to be release in September 2019
war teaser - फोटो : Twitter

सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते के शुक्रवार यानी 27 सितंबर को अभी किसी बड़ी हिंदी फिल्म की रिलीज डेट प्लान नहीं है। ऐसा 20 सितंबर की फिल्मों के कारोबार को देखते हुए किया गया है। इसके बाद 2 अक्टूबर को इस साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म वॉर रिलीज होने जा रही है। इसे हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। यशराज फिल्म्स की साल की इस पहली फिल्म में ऋतिक रोशन औऱ टाइगर श्रॉफ के अलावा वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed