{"_id":"5b82835f42c792464429eda7","slug":"singer-mukesh-death-anniversary-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी भयंकर तंगी की हालत में जीते थे मुकेश, फिर एक दिन अमेरिका में स्टेज पर गाते-गाते हुई मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी भयंकर तंगी की हालत में जीते थे मुकेश, फिर एक दिन अमेरिका में स्टेज पर गाते-गाते हुई मौत
Mon, 27 Aug 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
मुकेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राज कपूर की आवाज कहे जाने वाले मुकेश आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर राज करते हैं । मुकेश ने राजकपूर के लिए 'दोस्त-दोस्त न रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'कहता है जोकर', 'दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई', 'आवारा हूं' और 'मेरा जूता है जापानी' जैसे पॉपुलर गाने गाए हैं। मुकेश भारत ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर रहे हैं ।
2 of 7
Mukesh
मुकेश का जन्म 22 जुलाई 1923 में हुआ था और उनका पूरा नाम मुकेश चंद्र माथुर था । उनके पिता जोरावर चंद्र माथुर पेशे से इंजिनियर थे । मुकेश के 10 भाई-बहन थे औ वो छठे नंबर के थे । मुकेश को बचपन से ही गाने में रुचि थी । वो अपने क्लासमेट्स को गाना सुनाया करते थे । मुकेश ने 10वीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पीडब्लूडी में नौकरी करने लगे थे ।
3 of 7
Mukesh
मुकेश फिल्मों में काम करना चाहते थे । एक बाद वो अपने रिश्तेदार मोतीलाल की बहन की शादी में गाना गा रहे थे । मोतीलाल को मुकेश की आवाज बहुत पसंद आई । वो उन्हें मुंबई लेकर आए और गाने की ट्रेनिंग दिलवाई । मुकेश ने 1941 में फिल्म 'निर्दोष' अदाकारी की । साथ ही इस फिल्म के गाने भी खुद गाए। इसके अलावा, उन्होंने 'माशूका', 'आह', 'अनुराग' और 'दुल्हन' में भी बतौर ऐक्टर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Mukesh
मुकेश ने अपने करियर में सबसे पहला गाना 'दिल ही बुझा हुआ हो तो' गाया था। फिल्म-उद्योग में उनका शुरुआती दौर मुश्किलों भरा था। लेकिन एक दिन उनकी आवाज का जादू के.एल. सहगल पर चल गया। मुकेश का गाना सुनकर सहगल भी अचंभे में पड़ गए थे। 50 के दशक में मुकेश को शोमैन 'राज कपूर की आवाज' कहा जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 7
Mukesh
मुकेश ने 40 साल के लंबे करियर में लगभग 200 से अधिक फिल्मों के लिए गीत गाए। मुकेश उस जमाने के हर सुपरस्टार की आवाज बने । मुकेश की आवाज का जादू लोगों पर कैसा था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक बार एक लड़की बीमार हो गई । वो अपनी मां से बोली कि अगर मुकेश आकर उसे अपना गाना सुनाएं तो वह ठीक हो सकती है। डॉक्टर से इस बात का पता चलने पर मुकेश तुरंत उस लड़की से मिलने पहुंच गए और गाया सुनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।