{"_id":"5b828d2d42c792465274b15d","slug":"the-great-khali-birthday-special-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"63 इंच के सीने वाले खली ने रेसलर को ऐसे मारा था मुक्का, रिंग में ही हो गई थी मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
63 इंच के सीने वाले खली ने रेसलर को ऐसे मारा था मुक्का, रिंग में ही हो गई थी मौत
Mon, 27 Aug 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Modi-khali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर दिलीप सिंह राणा ने अपनी रेसलिंग से पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया। 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिरैना में जन्मे भारतीय मूल के खली रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। आगे की स्लाइड में जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...
2 of 5
khali
खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है जबकि उनका वजन 157 किलो है। रेसलिंग की दुनिया में धमाका करने वाले 'द ग्रेट खली' के बारे में एक बात सभी लोग नहीं जानते। वो है उनके सीने के बारे में। 'द ग्रेट खली' का सीना 56 इंच से कहीं ज्यादा 63 इंच का है। खली को बचपन से ही एक्रोमेगली नाम की बीमारी थी जिसकी वजह से उनका शरीर असाधारण तरीके से बढ़ा। खली के दादा की लंबाई 6 फुट 6 इंट थी।
3 of 5
khali
साल 2001 में रेसिंलग के दौरान खली ने ब्रायन ओंग नाम के एक रेसलर को इतनी जोर से मार दिया था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। खली ने ब्रायन को सिर के बराबर उठाकर रिंग में जोरदार तरीके से पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
khali shimla
द ग्रेट खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंटरटेकर को सिर्फ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला जीत दर्ज कर चुके हैं। अंडरटेकर के आगे बड़े-बड़े सूरमा पानी मांगा करते थे, पर खली के आने के बाद अंडरटेकर को लगातार हार झेलनी पड़ी। खली ने सबसे पहले अंडरटेकर को 7 अप्रैल 2006 में हराया था।
विज्ञापन
5 of 5
khali
खली कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। खली बॉलीवुड में 'रामा-द सेवियर', 'कुश्ती' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, तो 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। द ग्रेट खली को द पंजाबी मॉन्सटर, द पंजाबी प्लेब्वॉय नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं उन्हें 'द प्रिंस ऑफ द लैंड ऑफ 5 रिवर्स' के नाम से भी जाना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।