फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreya Ghoshal: अब कभी सुनाई नहीं देगी श्रेया की आवाज? कॉन्सर्ट के बाद हुआ था हादसा, खुद बताई उस रात की बात

Mon, 21 Nov 2022 04:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 21 Nov 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal Lost Her Voice After Orlando Concert Shared Shocking Post
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल को उनकी मधुर आवाज के कारण जाना जाता है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अलग-अलग कॉन्सर्ट्स में अपनी गायकी से जलने बिखेरने वाली श्रेया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि एक कॉन्सर्ट के बाद उनकी आवाज पूरी तरह से चली गई थी। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस बेहद परेशान हो गए। आइये आपको बताते क्या है पूरा मामला?

Singer Shreya Ghoshal Lost Her Voice After Orlando Concert Shared Shocking Post
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि एक कॉन्सर्ट के बाद उनकी आवाज पूरी तरह से चली गई थी। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी। हल्के-फुल्के इलाज के बाद श्रेया अब ठीक महसूस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रेया लिखती हैं - 'आज मैं बेहद भावुक हूं, मैं अपने बैंड, फैम और अपनी पूरी टीम से बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने हर दौर में मेरा साथ दिया। हर बुरे और अच्छे दौर में मेरी टीम मेरे साथ रही है। उन्होंने हर तरह से मेरा सपोर्ट किया है।' श्रेया अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं - 'पिछली रात ऑरलैंडो में कॉन्सर्ट के बाद मेरी आवाज पूरी तरह से चली गई थी। मैंने अपनी आवाज पूरी तरह खो दी थी। मेरे शुभचिंतकों की दुआओं और डॉक्टर समीर भार्गव के बेस्ट इलाज की वजह से मुझे मेरी आवाज वापस मिल सकी। मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं'।





यह भी पढ़ें:  भारत में घर लेना चाहती हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री, खुद बताई दिल की बात

Singer Shreya Ghoshal Lost Her Voice After Orlando Concert Shared Shocking Post
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेया के इस खुलासे के बाद उनके प्रशंसक भावुक हाे गए। प्रशंसकों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दी। श्रेया के फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रहे थे। वहीं कुछ फैंस इस बात पर खुशी जाहिर कर रहे थे कि उनकी आवाज वापस लौट आई। कुछ फैन्स श्रेया की बहादुरी के कायल हो गए। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'श्रेया ने इस भयावह दौर का बेहद बहादुरी से सामना किया, यह उनकी साहस को दर्शाता है। किसी सिंगर की आवाज का चला जाना किसी भयानक सपने से कम नहीं'।

यह भी पढ़ें: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 'डेफनिट' ने नहीं चुकाए होटल के 29 लाख रुपये, फिर लगा धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal Lost Her Voice After Orlando Concert Shared Shocking Post
प्रस्तुति देतीं श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि श्रेया फिल्म इंडस्ट्री में प्ले बैक सिंगिंग के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली फीमेल सिंगर में से एक हैं। वहीं श्रेया चार बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। श्रेया ने बहुत ही छोटी उम्र में अपना सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था। उस वक्त उनकी उम्र महज चार साल थी। उन्होंने रिएलिटी शो सारेगामापा में भी भाग लिया था। और वह उस शो की विनर भी बनी थीं। 

यह भी पढ़ें: स्वेटर पहने ठंड में धूप सेंकते नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस बोले- ब्यूटीफुल मम्मा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed