फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bholaa: अजय देवगन ने साझा किया 'भोला' का मोशन पोस्टर, टीजर रिलीज की तारीख भी आई सामने

Mon, 21 Nov 2022 04:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Nov 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Bholaa Motion Poster Released: Drishyam 2 Actor Ajay devgn Tabu Upcoming Film Teaser will release tomorrow
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

Bholaa: 'दृश्यम 2' से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की तैयारी में जुट गए हैं। दृश्यम सीरीज की ही तरह इस फिल्म में भी अजय देवगन और तब्बू की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म की झलक साझा करते हुए अजय देवगन ने 'भोला' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने फिल्म के टीजर से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। 

Bholaa Motion Poster Released: Drishyam 2 Actor Ajay devgn Tabu Upcoming Film Teaser will release tomorrow
भोला - फोटो : social media

'भोला' का मोशन पोस्टर
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' का मोशन पोस्टर शेयर किया है। मोशन पोस्टर में अजय देवगन की झलक देखने को मिल रही है। अभिनेता अपने माथे पर भस्म लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



यह भी पढ़े: Pornography Case: मुश्किलों में फंसे राज कुंद्रा, लगा अश्लील वीडियोज शूट करने का आरोप, दायर हुई नई चार्जशीट

Bholaa Motion Poster Released: Drishyam 2 Actor Ajay devgn Tabu Upcoming Film Teaser will release tomorrow
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

दमदार है मोशन पोस्टर
धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर की शुरुआत होती है। इसके बाद फिल्म के नाम के साथ त्रिशूल को दिखाया जाता है और फिर होती है अजय देवगन की एंट्री, जो माथे पर भस्म लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने 'भोला' के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तैयारी'। बता दें कि 'दृश्यम 2' के बाद अब फैंस को उनकी अगली फिल्म 'भोला' का इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े: Monday Flashback: इस फिल्म निर्देशक को काटने के बाद हो गई थी सांप की मौत, हैरान रह गए थे लोग
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bholaa Motion Poster Released: Drishyam 2 Actor Ajay devgn Tabu Upcoming Film Teaser will release tomorrow
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

कब होगा टीजर रिलीज
'भोला' के मोशन पोस्टर में फिल्म के टीजर के बारे में भी जानकारी दी गई है। अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का टीजर कल यानी 22 नवंबर 2022 को रिलीज होगा। बता दें कि इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ अजय देवगन ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।

यह भी पढ़े: Sajal Aly: भारत में घर लेना चाहती हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री, खुद बताई दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed