फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: पाकिस्तान में बैन हो चुकी हैं खान से लेकर खिलाड़ी तक की ये धांसू फिल्में, जानें क्या है वजह

Mon, 21 Nov 2022 03:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

Bollywood Movies: पाकिस्तान में बैन हो चुकी हैं खान से लेकर खिलाड़ी तक की ये धांसू फिल्में, जानें क्या है वजह

विज्ञापन
Bollywood Stars Movies Banned in Pakistan from Sonam Kapoor Raanjhanaa to Salman Khan Ek Tha Tiger
सलमान खान-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों और फिल्मों को चाहने वाले सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भारतीय स्टार्स को खूब प्यार और सम्मान दिया जाता रहा है। हालांकि, फिलहाल पाकिस्तान के सिनेमाघरों में कोई हिंदी फिल्म नहीं दिखाई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2019 में कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किए जाने के बाद पाक ने भारतीय फिल्मों पर रोक लगाने का फैसला किया। मगर, जिस वक्त ऐसी कोई बात नहीं थी और पाकिस्तान में भारतीय फिल्में दिखाई जाती थीं, उस दौर में भी वहां भारतीय सुपरस्टार्स की कई फिल्मों पर रोक लगाई गई। ऐसा क्यों हुआ, आइए जानते हैं...

Bollywood Stars Movies Banned in Pakistan from Sonam Kapoor Raanjhanaa to Salman Khan Ek Tha Tiger
'एक था टाइगर' - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान: 'एक था टाइगर'
सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' (2011) पर भी पाकिस्तान में प्रतिबंध लगाया गया था। मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने इस फिल्म के कई सीन पर अपत्ति जताई थी। इसे पाकिस्तान के सेंसर ने पास नहीं किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को भी बैन कर दिया गया था। 

Bollywood Stars Movies Banned in Pakistan from Sonam Kapoor Raanjhanaa to Salman Khan Ek Tha Tiger
'भाग मिल्खा भाग' - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर: 'भाग मिल्खा भाग'
फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' (2013) लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही। फरहान अख्तर ने इस फिल्म में मिल्खा सिंह का रोल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था, क्योंकि फरहान अख्तर का एक डायलॉग था, मुझसे नहीं होगा, 'मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Movies Banned in Pakistan from Sonam Kapoor Raanjhanaa to Salman Khan Ek Tha Tiger
'रांझणा' - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर: 'रांझणा'
धनुष और सोनम कपूर की फिल्म 'रांझणा' (2013) को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया था, क्योंकि फिल्म में सोनम कपूर ने मुस्लिम लड़की का रोल किया था। इस बात से पाकिस्तान को समस्या थी। 
Sonu Sood: ग्रेजुएट चायवाली की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- अब से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा

विज्ञापन
Bollywood Stars Movies Banned in Pakistan from Sonam Kapoor Raanjhanaa to Salman Khan Ek Tha Tiger
'बेबी' - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार: 'बेबी'
अक्षय कुमार ने फिल्म 'बेबी' (2015) में स्पाई एजेंट का रोल किया। पाकिस्तान में फिल्म 'बेबी' को बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान का मानना था कि इस फिल्म में मुस्लिम का निगेटिव रोल दिखाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को भी पाक में बैन किया गया था।
She Too: ‘मी टू’ का फायदा उठाने वालों का सनसनीखेज खुलासा, पूजा बेदी ने इंडियाज सन्स के जरिये दिखाया सच को आईना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed