{"_id":"6727cbba5d3f36be860ad978","slug":"singham-again-director-rohit-shetty-last-five-release-movie-box-office-collection-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Shetty Box Office Report: सर्कस से लेकर दिलवाले तक, कैसा रहा रोहित की पिछली पांच फिल्मों का हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rohit Shetty Box Office Report: सर्कस से लेकर दिलवाले तक, कैसा रहा रोहित की पिछली पांच फिल्मों का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:48 AM IST
सार
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बीच आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बड़े सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, इसलिए फिल्म के अब तक के कारोबार को संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। फिल्म के लचर प्रदर्शन के बीच आज हम आपको रोहित शेट्टी की पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
सर्कस
- फोटो : इंस्टाग्राम
सर्कस
साल 2022 में रिलीज हुई सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडीज मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म के दस्तक देने के बाद लोगों के हाथ मायूसी लगी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके कलाकारों के अभिनय दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 38.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
3 of 6
सूर्यवंशी
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
सूर्यवंशी
कोरोना महामारी के दौरान रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज करने का फैसला किया था। साल 2021 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में कामयाब रही थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 195.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर हिट का तमगा हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिंबा
- फोटो : इंस्टाग्राम: @zee5
सिंबा
रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सिम्बा का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कारोबार किया था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी नजर आई थी। फिल्म की कहानी के साथ रणवीर की अदाकारी की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर 240.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
गोलमाल अगेन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गोलमाल अगेन
फिल्म गोलमाल अगेन साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 205.69 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।