सब्सक्राइब करें

Singham Again Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की हालत पतली, दूसरे सोमवार के आंकड़े कर देंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Nov 2024 09:32 PM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की हालत पतली नजर आ रही है। अजय देवगन की यह फिल्म अब तक अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। इसी वजह से फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 11 Ajay devgn Rohit Shetty Film total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा अब बढ़ता चला जा रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई अब तक अपने लागत को भी पार नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है।

Trending Videos
Singham Again Movie Box Office Collection Day 11 Ajay devgn Rohit Shetty Film total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआत ही रही खराब

सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई फिल्म के हिसाब से देखें तो यह कलेक्शन संतोषजनक नहीं माना जा सकता। वहीं दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आने लगी थी। शनिवार को फिल्म ने 42.5 करोड़ और रविवार को 35.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 11 Ajay devgn Rohit Shetty Film total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
पहले सप्ताह में इतनी रही कमाई

वहीं, वीकडेज में भी फिल्म अपनी पकड़ बरकरार रखने में नाकाम रही थी। सोमवार को फिल्म ने 18 करोड़, मंगलवार को 14 करोड़, बुधवार को 10.5 करोड़  और गुरुवार को फिल्म ने आठ करोड़ 75 लाख रुपये बटोरे थे। इस तरह फिल्म ने पहले सप्ताह में महज 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 11 Ajay devgn Rohit Shetty Film total Earnings
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे सप्ताहांत में भी नहीं दिखा कमाल

उम्मीद जताई जा रही थी कि दूसरे सप्ताहांत में यह फिल्म फिर से वापसी कर सकती है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। फिल्म का दूसरे वीकएंड का कलेक्शन भूल भुलैया 3 से भी कम रहा। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 11 Ajay devgn Rohit Shetty Film total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
11वें दिन हुई इतनी कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सिंघम अगेन ने 11वें दिन दो करोड़ 99 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 209.74 करोड़ रुपये ही हो सकी है। फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास का है। ऐसे में सिंघम अगेन को अपनी लागत तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
Ajay Devgn: अजय देवगन ने की जॉनी लीवर की जमकर तारीफ, बताया, किस फिल्म के लिए नहीं लिए एक भी पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed