फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again: रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में किया टाइगर श्रॉफ का स्वागत, 'एसीपी सत्या' बन धमाल मचाएंगे एक्टर

Thu, 19 Oct 2023 05:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 19 Oct 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Singham Again Rohit Shetty Shares Ganapath actor Tiger Shroff first look as ACP Satya from ajay devgn film
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram

'सिंघम' फ्रेंचाइजी के साथ अपने रचे कॉप यूनिवर्स के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रोहित शेट्टी एक बार फिर से वही जादू चलाने के लिए लौट रहे हैं। पिछली दोनों फिल्मों में जहां रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने धमाल मचाया था, वहीं इस बार फिल्म की स्टार कास्ट थोड़ी बड़ी हो गई है। अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी से साथ ही कई सितारे पावरफुल अंदाज के साथ दर्शकों के बीच 'सिंघम अगेन' लेकर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण के फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर सनसनी मचा दी थी, वहीं आज निर्देशक ने टाइगर श्रॉफ का लुक साझा कर टीम में उनका स्वागत किया।

Singham Again Rohit Shetty Shares Ganapath actor Tiger Shroff first look as ACP Satya from ajay devgn film
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने एक बार फिर से 'सिंघम' भरे अंदाज से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन निर्देशक की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि इस बार तूफान जरा बड़ा और हटकर होने वाला है। दरअसल, इस बार फिल्म में एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई सितारे पुलिस की वर्दी पहने दबंगई दिखाते नजर आएंगे।  जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ है उसी दिन से दर्शकों के दिलों-दिमाग में इसको लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है और हर गुजरते दिन के साथ यह बढ़ता ही जा रहा है।
Aspirants Season 2 Trailer: एस्पिरेंट्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा शो

Singham Again Rohit Shetty Shares Ganapath actor Tiger Shroff first look as ACP Satya from ajay devgn film
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram

कॉप यूनिवर्स में शक्ति शेट्टी के रूप में दीपिका पादुकोण का स्वागत करने के बाद, रोहित शेट्टी ने हाल ही में टाइगर श्रॉफ लोगों के सामने पेश किया। निर्देशक ने एसीपी सत्या के रूप में टाइगर श्रॉफ का पहला लुक रिलीज करते हुए उनका स्वागत किया। फिल्म में दो नए किरदारों की एंट्री निश्चित रूप से 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की यूएसपी को बढ़ाएंगी। जहां इन दोनों की एंट्री ने दर्शकों के बीच सनसनी मचा दी है, वहीं बता दें, फिल्म में अभी भी मुख्य हीरो अजय देवगन ही होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Rohit Shetty Shares Ganapath actor Tiger Shroff first look as ACP Satya from ajay devgn film
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, 'मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर एसीपी सत्य से... सत्य की तरह अमर! टीम में आपका स्वागत है...टाइगर।' फिल्म निर्माता और निर्देशक ने एक ही कैप्शन के साथ टाइगर की तीन तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में टाइगर शर्टलेस होकर अपनी मस्कुलर बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी में, अभिनेता अपने कंधे पर पुलिस की वर्दी का बेल्ट लटकाए हुए पोज दे रहे हैं। आपको बता दें, अक्षय कुमार ने भी इंस्टाग्राम पर टाइगर की तीनों तस्वीरें साझा कर कॉप यूनिवर्स में उनका स्वागत किया।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

विज्ञापन
Singham Again Rohit Shetty Shares Ganapath actor Tiger Shroff first look as ACP Satya from ajay devgn film
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम अगेन' की बात करें तो यह फिल्म साल 2011 में आई 'सिंघम' और 2014 में रिलीज हुई 'सिंघम रिटर्न्स' का तीसरा पार्ट है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है और यह उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। फिल्म में कई कलाकार पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगे।
Khushalii Parth Wedding: दुल्हन की तरह सजेगा भूषण कुमार का घर, छोटी बहन खुशाली पार्थ समथान से करेंगी ब्याह!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed