फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again: सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा इतिहास, टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में इतने करोड़ बटोर डाले व्यूज

Tue, 08 Oct 2024 10:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Singham Again Trailer Creates History beat all Previous Records Read Details Inside
रोहित शेट्टी, सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंघम अगेन ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। बीते दिन (7 अक्तूबर) को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की शानदार  प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म का ट्रेलर अब सभी प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है।


Devara Box Office Collection: 12 दिन में 250 करोड़ के पार ही पहुंच सकी देवरा, जानें दूसरे मंगलवार का कलेक्शन

Singham Again Trailer Creates History beat all Previous Records Read Details Inside
अजय देवगन, करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस नई फिल्म के ट्रेलर ने इतिहास रचते हुए एक दिन में रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोर डाले हैं।  ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटे में ही 13.8 करोड़ बार देखा जा चुका है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


Singham Again Trailer Creates History beat all Previous Records Read Details Inside
टाइगर श्रॉफ, ज्योति देशपांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंघम अगेन के ट्रेलर में दिखाए गए दमदार एक्शन और सम्मोहक कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर यह ट्रेलर छा चुका है। ट्रेलर लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में पहले नंबर पर ट्रेंड होने लगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Trailer Creates History beat all Previous Records Read Details Inside
रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में कई सितारे नजर आने वाले हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में इन सभी सितारों की झलक  देखने को मिला है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

विज्ञापन
Singham Again Trailer Creates History beat all Previous Records Read Details Inside
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले उनके कॉप यूनिवर्स की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही हैं। सिंघम अगेन की बात करें तो यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होगा। उनकी इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। 
Pushpa 2: पुष्पा 2 को लेकर निर्माताओं ने साझा किया बड़ा अपडेट, फिल्म के पहले हाफ का संपादन हुआ पूरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed