फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sita Ramam Box Office Prediction: हिंदी में फेल रहीं मृणाल और दुलकर सलमान की फिल्में, सीता रमम दिखाएगी कमाल?

Wed, 03 Aug 2022 12:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 03 Aug 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
sita ramam box office prediction mrunal thakur and dulquer salman pan india film
सीता रामम - फोटो : insta

मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म सीता रमम इस गुरुवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए मृणाल ठाकुर साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। मृणाल ठाकुर टीवी के बाद हिंदी सिनेमा और फिर साउथ में डेब्यू कर रही हैं। वह सिनेमा की दुनिया का उभरता हुआ सितारा हैं। वहीं दुलकर सलमान साउथ के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। मृणाल के साथ सलमान की ये पहली फिल्म है। इससे पहले दुलकर सलमान बॉलीवुड की फिल्म कारवां और सोनम कपूर की फिल्म जोया फैक्टर में भी नजर आ चुके हैं। 

sita ramam box office prediction mrunal thakur and dulquer salman pan india film
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta

सीता रमम के मेकर्स ने कुछ दिन पहले फिल्म का पहला लुक साझा किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मृणाल ठाकुर इससे पहले बॉलीवुड फिल्म जर्सी में नजर आ चुकी हैं। जर्सी भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन उनको सफलता इसी फिल्म से मिली थी। वहीं दुलकर सलमान की साउथ में यह दूसरी फिल्म है। 

sita ramam box office prediction mrunal thakur and dulquer salman pan india film
सीता रामम - फोटो : insta

सीता रमम के बजट की बात करें तो इस फिल्म को बनाने में करीब 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस हिसाब से अगर ओपनिंग डे पर फिल्म तीन से चार करोड़ रुपये का कलेक्शन करती है तो इसे अच्छी शुरुआत माना जाएगा। अगर पहले दिन फिल्म इतनी कमाई कर लेती है, तो आने वाले दिनों में ये बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sita ramam box office prediction mrunal thakur and dulquer salman pan india film
सीता रामम - फोटो : insta

कहानी की बात करें तो अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। ये फिल्म 80 और 60 के दशक में की एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान एक सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि मृणाल उनकी प्रेमिका के रोल में हैं। 'सीता रामम' में रश्मिका मंदाना का किरदार बेहद खास होने वाला है। वह आफरीन नाम की लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में इसकी झलक दिखाई गई थी, जो लोगों को बेहद पसंद आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed