{"_id":"684ed80d4c896aca3a0ee61e","slug":"sitaare-zameen-par-actor-aamir-khan-speaking-again-on-pahalgam-terror-attack-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: पहलगाम हमले पर फिर बोले, ‘आतंकवादियों ने जो किया वो मजहब के खिलाफ है’; आमिर को भारतीय होने पर गर्व","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: पहलगाम हमले पर फिर बोले, ‘आतंकवादियों ने जो किया वो मजहब के खिलाफ है’; आमिर को भारतीय होने पर गर्व
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:00 PM IST
सार
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होने वाली है। इन दिनों वह इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में आमिर ने इस फिल्म के अलावा कई मुद्दों पर बात की। साथ ही पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर भी खुलकर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
20 जून को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होगी, इस फिल्म में आमिर खान एक कोच के रोल में नजर आ रहे हैं, जो स्पेशल चाइल्ड की एक बॉस्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में आमिर खान ने कई बड़े और गंभीर मुद्दों पर बातचीत की है।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_
अभिनेता को मुस्लिम-हिंदुस्तानी होने पर गर्व
रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में आमिर खान नजर आए। इंटरव्यू के दौरान आमिर खान से पहलगाम हमले को लेकर सवाल किए गए। इस पर वह कहते हैं, ‘मैं मुस्लिम हूं, मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। मैं हिंदुस्तानी हूं, मुझे इस बात का भी बड़ा गर्व है। ये दोनों बातें अपनी जगह सही हैं।’
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर ने आतंकवादियों का विरोध किया
आमिर खान पहलगाम आतंकी हमले पर आगे कहते हैं, ‘कोई भी मजहब हमें निर्दोष लोगों को मारना नहीं सिखाता। ये आतंकवादी जो कर रहे हैं, मैं उन्हें इस्लामी नहीं मानता। वास्तव में, मैं उन्हें मुसलमान भी नहीं मानता। इस्लाम साफ तौर से कहता है कि आप किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। आप महिलाओं या बच्चों के खिलाफ हाथ नहीं उठा सकते हैं। ये सभी सिद्धांत हमारे मजहब का हिस्सा हैं। ये आतंकी जो कर रहे हैं वह मजहब के खिलाफ है, वे गलत कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान ने पहलगाम आतंकी हमले का किया विरोध
- फोटो : इंस्टाग्राम
धर्म पूछकर पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या
हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, इसमें आतंकवादियों ने एक धर्म विशेष के लोगों को नाम पूछकर मारा था। इसी बात को लेकर ही आमिर खान ने आतंकवादियों का विरोध किया है। वह इस घटना काे लेकर काफी दुखी हैं। इन आतंकवादियों का कनेक्शन पाकिस्तान से था। जिसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर को आमिर खान ने सराहा है।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आमिर खान के अपकमिंग प्राेजेक्ट्स
आमिर खान ‘सितारे जमीन पर’ के अलावा कुछ और फिल्में भी कर रहे हैं। जिसमें रजनीकांत की ‘कुली’ शामिल है, इसमें आमिर खान कैमियो करेंगे। वह फिल्म ‘लाहौर1947’ भी कर रहे हैं, इसमें सनी देओल भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।