Mahesh Babu: 13 साल की हुईं महेश बाबू की बेटी सितारा, एक्टर ने शेयर की खास तस्वीर; प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई
Mahesh Babu Daughter Sitara Birthday: महेश बाबू की बेटी सितारा आज पूरे 13 साल की हो गई है। आज उनके जन्मदिन पर एक्टर ने खासतौर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश बाबू ने आज सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए बेटी सितारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। इस पोस्ट में महेश अपनी बेटी सितारा के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं सिराता मजाकिया अंदाज में किसी को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ महेश ने कैप्शन में लिखा, 'और बस यूं ही... वो किशोरी हो गई! जन्मदिन मुबारक हो सितारा। हमेशा मेरे जीवन को रोशन करते रहो। तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'
अपनी बेटी सितारा के जन्मदिन पर महेश बाबू की इस शानदार पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक सितारा', वहीं एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी सितारा', एक और फैन ने लिखा, 'सितारा को आपके भाई प्रशंसक की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने 10 फरवरी 2005 को शादी की थी। उनकी शादी से पहले, वे लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में थे। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा जिसका नाम गौतम, जिसका जन्म 2006 में हुआ था और एक बेटी सितारा, जिसका जन्म 20 जुलाई, 2012 में हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ अभिनेता महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसका निर्देशक एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी