{"_id":"687bbffcb204ce66710bded4","slug":"saiyaara-day-2-box-office-collection-starring-ahaan-pandey-aneet-padda-and-director-mohit-suri-film-earning-2025-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara Days 2: बिना स्टार पावर और उम्दा कहानी के सहारे ‘सैयारा’ ने दिखाया दम, दूसरे दिन भी की बंपर कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saiyaara Days 2: बिना स्टार पावर और उम्दा कहानी के सहारे ‘सैयारा’ ने दिखाया दम, दूसरे दिन भी की बंपर कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:27 PM IST
सार
Saiyaara Days 2 Box Office Collection: मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी बंपर कमाई कर रही है। दो नए एक्टर्स के साथ बनी इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
दो नए एक्टर्स के साथ फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर दांव खेला। पहले दिन इस फिल्म की कमाई ने चौंका दिया। दूसरे दिन भी इसने बंपर कमाई की है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘सैयारा’से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म की लव स्टोरी यंग ऑडियंस को पसंद आ रही है। जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘सैयारा’ ने कितने रुपये बटोर लिए हैं।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘सैयारा’ ने दूसरे दिन 16.79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 37.79 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आधा बजट वसूल कर चुकी है ‘सैयारा’
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘सैयारा’ का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन में आकर ही लगभग अपना आधा बजट वसूल कर लिया है। जिस रफ्तार से यह कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही अपना पूरा बजट वसूल लेगी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी रोहन शंकर, संकल्प सदाना ने लिखी है।
4 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
राेमांस और म्यूजिक की डबल डोज कर गई काम
मोहित सूरी इंटेंस लव स्टोरी वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में मोहित का वही अंदाज नजर आता है। फिल्म ‘सैयारा’ की कहानी एक गुस्सैल म्यूजिशियन कृष (अहान पांडे) की है, जिसको एक बड़े ब्रेक की तलाश है। उसकी मुलाकात वाणी (अनीत पड्डा) से होती है। इन दोनों के बीच एक ही बात कॉमन है, म्यूजिक। वाणी गाने लिखती है, उन गानों को कृष गाता है। जो आगे चलकर हिट होते हैं। इसी बीच दोनों को प्यार होता है। मगर किस्मत इन्हें अलग कर देती है। क्या ये फिर दोबारा मिलते हैं? इसी कहानी को मोहित सूरी ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'पठान' और 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख खान की ‘पठान’ से पीछे ‘सैयारा’
कोविड के समय से अब तक यशराज फिल्म्स की जो मूवीज रिलीज हुईं, उनमें ‘सैयारा’ दूसरे नंबर पर है। पहले दिन बढ़िया कमाई के मामले में ‘पठान’ है, जिसने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए। वहीं ‘सैयारा’ ने 21 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए। इसके अलावा ‘टाइगर 3’ ने 43 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर ‘शमशेरा’ का नंबर है, इसने 10. 70 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने 10.70 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।