सब्सक्राइब करें

YRF Movies: कोविड महामारी के बाद YRF की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'सैयारा', सिर्फ इन दो खान स्टार से पीछे अहान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Jul 2025 06:30 PM IST
सार

Yash Raj Films Movies Box Office Report: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' ने कल शुक्रवार को शानदार अंदाज में ओपनिंग की है। यह फिल्म YRF की बेस्ट ओपनर फिल्मों में जगह बना चुकी है। 

विज्ञापन
YRF Film Post Pandemic Era Opening day Box Office: Ahaan Panday Aneet Saiyaara ranks next Only Pathaan Tiger 3
सैयारा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'सैयारा' कल शुक्रवार 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई। इसने धांसू ओपनिंग लेकर शुरुआत की है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और कोविड महामारी के दौर के बाद YRF की सबसे धांसू ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। सिर्फ दो खान सितारों की फिल्में इससे आगे हैं। जानिए

Trending Videos
YRF Film Post Pandemic Era Opening day Box Office: Ahaan Panday Aneet Saiyaara ranks next Only Pathaan Tiger 3
पठान-टाइगर 3-सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ शाहरुख और सलमान की फिल्मों से पीछे 'सैयारा'
कोविड महामारी के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्मों में 'सैयारा' ने तीसरा नंबर सुरक्षित कर लिया है। महामारी के बाद YRF की धांसू ओपनर फिल्मों में सिर्फ शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' और सलमान खान अभिनीत 'टाइगर 3' ही 'सैयारा' से आगे हैं। शेष फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में इसने पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
YRF Film Post Pandemic Era Opening day Box Office: Ahaan Panday Aneet Saiyaara ranks next Only Pathaan Tiger 3
सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा को मिले दो नए सितारे
फिल्म 'सैयारा' के जरिए दो नए सितारे हिंदी सिनेमा को मिले हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्म के लीड कलाकार हैं और दोनों की यह डेब्यू फिल्म है। कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में सजी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। महामारी के बाद के युग में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस तरह है-

 
वर्ष फिल्म कलेक्शन
2021 बंटी और बबली 2 2.60 करोड़ रुपये
2022 जयेशभाई जोरदार 3.25 करोड़ रुपये
2022 सम्राट पृथ्वीराज  10.70 करोड़ रुपये
2022 शमशेरा 10.25 करोड़ रुपये
2023 पठान 55  करोड़ रुपये
2023 टाइगर 3 43 करोड़ रुपये
2025  सैयारा 21.25 करोड़ रुपये
YRF Film Post Pandemic Era Opening day Box Office: Ahaan Panday Aneet Saiyaara ranks next Only Pathaan Tiger 3
मोहित सूरी की बेस्ट ओपनर बनी 'सैयारा' - फोटो : अमर उजाला

मोहित सूरी की बेस्ट ओपनर बनी 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। यह उनके निर्देशन करियर की भी बेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का क्लैश अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' और सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' से रहा। मगर, दोनों फिल्मों को 'सैयारा' ने मात देते हुए शानदार कलेक्शन किया है। दूसरे दिन शनिवार को भी यह फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। 

विज्ञापन
YRF Film Post Pandemic Era Opening day Box Office: Ahaan Panday Aneet Saiyaara ranks next Only Pathaan Tiger 3
'सैयारा' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम

वीकएंड तक निकाल सकती है बजट
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकडों के मुताबिक आज दूसरे दिन शनिवार को 'सैयारा' ने 12.97 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का बजट 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से देखें तो बहुत संभावना है कि वीकएंड तक यह अपना बजट निकाल ले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed