{"_id":"6306dd29da65cb04c908085c","slug":"siya-trailer-released-vineet-singh-strong-glimpse-in-the-role-of-a-lawyer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siya Trailer: वकील के किरदार में विनीत की दमदार झलक, बोले- सामाजिक संदेश वाली फिल्में शुरू से पहली पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Siya Trailer: वकील के किरदार में विनीत की दमदार झलक, बोले- सामाजिक संदेश वाली फिल्में शुरू से पहली पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:10 AM IST
सार
मुक्काबाज,बॉम्बे टॉकिज, अगली, गोल्ड, सांड की आंख, गुंजन सक्सेना समेत कई फिल्मों में काम कर चुके विनीत कुमार सिंह के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'सिया' का ट्रेलर लांच हुआ।
विज्ञापन
1 of 6
Siya Trailer released
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुक्काबाज,बॉम्बे टॉकिज, अगली, गोल्ड, सांड की आंख, गुंजन सक्सेना समेत कई फिल्मों में काम कर चुके विनीत कुमार सिंह के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'सिया' का ट्रेलर लांच हुआ। दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। विनीत कुमार सिंह के साथ इस फिल्म में पूजा पांडे लीड रोल में हैं। विनीत कुमार सिंह कहते है, 'कोविड की वजह से पिछले दो साल से अपना जन्मदिन घर पर ही मनाता रहा हूं, लेकिन आज मीडिया के साथ जन्मदिन मना कर बहुत ही खुशी महसूस कर रहा हूं।'
2 of 6
Siya Trailer released
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'सिया' में विनीत कुमार वकील की भूमिका निभा रहे है, जो रेप पीड़ित लड़की को न्याय दिलाता है। विनीत कुमार सिंह कहते है, 'इस तरह की गैंग रैप की घटनाओं के बारे में जब किसी अखबार में पढ़ता हूं, तो बहुत दुखी होता है। कुछ लोगों के लिए यह एक खबर बनकर रह जाती है, लेकिन इस खबर के पीछे उस परिवार की अपनी एक कहानी होती है, एक दर्द होता है। जिसे कोई जानने की कोशिश नही करता है।'
3 of 6
Siya Trailer released
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आए दिन रेप की घटनाएं घटित होती रहती है। इस मुद्दे पर ज्यादातर लोग बदनामी के डर से चुप रहते है। अगर कोई इसकी शिकायत करता भी है, लोग उसकी मदद नहीं करते है। विनीत कुमार सिंह कहते है, 'मेरी भी दो बहने है, जब उसे कोई कुछ कहता था, तो मुझे बहुत गुस्सा आता था। इस लिए मैं समझ सकता हूं, रेप पीड़ित परिवार वालो पर क्या बीतती हैं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं हमेशा ऐसी फिल्म करूं, जिससे समाज को कुछ ना कुछ संदेश जा सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Siya Trailer released
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विनीत कुमार सिंह कहते है, 'मैं अपनी इस फिल्म को अपने आखिरी फैन तक लेकर जाऊंगा। मैं चाहता हूं कि इस फिल्म को अधिक से अधिक लोग देखें, ताकि रेप जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा सके। ऐसी घटनाओं को अगर लोग खुद से जोड़कर देखेंगे तो समझ में आएगा कि ऐसे परिवार के ऊपर क्या गुजरती है।'
विज्ञापन
5 of 6
Siya Trailer released
- फोटो : Social media
विनीत कुमार सिंह का मानना है कि अभी भी लोग सिनेमा से नही जुड़ पा रहे हैं। वह कहते है, 'हिंदी सिनेमा की शुरुआत 'आलम आरा' , 'हरिश्चंद' से लेकर अभी तक देश की कुल आबादी के सिर्फ चार प्रतिशत लोग ही थिएटर में जाकर सिनेमा देखते हैं। लेकिन अब धीरे धीरे लोगों का सिनेमा के प्रति झुकाव हो रहा है और अच्छा सिनेमा देख रहे हैं। दृश्यम फिल्म्स ने 'आंखो देखी' और 'न्यूटन' जैसी कई फिल्में भी बनाई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।