{"_id":"5d2ee3918ebc3e6cc4513262","slug":"sketch-made-by-a-specially-abled-fan-of-salman-khan-went-viral-on-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्ची ने पैर से बनाई ऐसी पेंटिंग तो सलमान भी हैरान, रात को ही शेयर कर दिया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिव्यांग बच्ची ने पैर से बनाई ऐसी पेंटिंग तो सलमान भी हैरान, रात को ही शेयर कर दिया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 17 Jul 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान की फैन ने बनाया स्कैच
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सलमान ने इस बार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी एक स्पेशल फैन उनका स्कैच बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 6
Salman Khan
- फोटो : instagram
दरअसल सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके फैंस भी उनसे बेहद प्यार करते हैं और अलग अलग तरीके से उनको अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं सलमान भी अपने फैंस को रिस्पेक्ट और प्यार देने में पीछे नहीं हटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी एक दिव्यांग फैन उनका स्कैच बना रही हैं। इस फैन की खास बात यह है कि वो अपने हाथ नहीं बल्कि पैर से पेंटिंग बना रही हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
4 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
सलमान ने वीडियो को 16 जुलाई को देर रात पोस्ट किया और कैप्शन लिखा- 'भगवान भला करे.. प्रार्थना और बहुत सारा प्यार!!!'। स्कैच के पास में ही एक फोन रखा है जिससे फोटो देखकर दिव्यांग फैन उनकी पेंटिंग बना रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Salman Khan
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि फिल्म भारत की सक्सेस के बाद से ही सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वो अपने फैंस के लिए करीबन हर दिन फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।