फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force Advance Booking: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स', जानिए कैसा रहा एडवांस बुकिंग का हाल

Fri, 24 Jan 2025 11:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 24 Jan 2025 11:30 AM IST
सार

Sky Force Advance Booking: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनित फिल्म स्काई फोर्स आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म की एडवांस बुकिंग का हाल कैसा है।
 

विज्ञापन
Sky Force First Day Advance Booking Report Collection of Akshay Kumar Veer Pahariya Nimrat Kaur Sara Ali Khan
'स्काई फोर्स' की एडवांस बुकिंग पर एक नजर - फोटो : सोशल मीडिया
1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित फि्ल्म स्काई फोर्स आज 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए भारत के पहले हवाई हमले को चिह्नित करने वाली फिल्म स्काई फोर्स की एडवांस बुकिंग कैसी रही।
Sky Force First Day Advance Booking Report Collection of Akshay Kumar Veer Pahariya Nimrat Kaur Sara Ali Khan
आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक द्वारा और जियो स्टूडियो के तहत ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित फिल्म है।
Sky Force First Day Advance Booking Report Collection of Akshay Kumar Veer Pahariya Nimrat Kaur Sara Ali Khan
वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है - फोटो : सोशल मीडिया
sacnilk के अनुसार, स्काई फोर्स के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। हिंदी 2D के अभी तक भारत में 11951 शोज हुए हैं, जिनमें फिल्म की अभी तक 157219 टिकट की बिक्री हुई है, जिसमें फिल्म ने अभी तक 3 करोड़ 63 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं हिंदी IMAX 2D में स्काई फोर्स के अब तक 176 शोज बुक हुए हैं, जिनमें 3609 की बिक्री हुई है, जिसमें फिल्म ने 1 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की है। कुल मिलाकर भारत में टोटल 12127 शोज बुक हुए हैं, जिनमें 160828 की टिकटें बिकी हैं और फिल्म ने कुल मिलाकर अभी तक 3 करोड़ 78 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करने पर फिल्म की कुल कमाई 5 करोड़ 45 लाख रुपये तक हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force First Day Advance Booking Report Collection of Akshay Kumar Veer Pahariya Nimrat Kaur Sara Ali Khan
वायुसेना के साहस और जज्बे की कहानी है स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'स्काई फोर्स' में वायुसेना के साहस और जज्बे की कहानी को बखूबी पेश किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा का किरदार निभाया है। वहीं, वीर पहाड़िया ने स्क्वाड्रन लीडर टी. कृष्णा "टैबी" विजया के रूप में नजर आए। वहीं, यंग टी. विजया के रूप में माहिर रघुवंशी नजर आए। 

यह भी पढ़ें:
Suchitra Krishnamoorthi: क्या वाकई राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती थीं सुचित्रा? प्रीति को क्यों कहा आदमखोर
विज्ञापन
Sky Force First Day Advance Booking Report Collection of Akshay Kumar Veer Pahariya Nimrat Kaur Sara Ali Khan
'स्काई फोर्स' देश के लिए एयरफोर्स ऑफिसर के बलिदान की कहानी है - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'स्काई फोर्स' देश के लिए एयरफोर्स ऑफिसर के बलिदान की कहानी को दर्शाती है। इस फिल्म के जरिए वीर पहाड़िया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। सारा अली खान ने गीता विजया, टी. कृष्णा की पत्नी का किरदार निभाया है और निम्रत कौर ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा की पत्नी का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म में अहमद हुसैन के रूप में शरद केलकर, मनीष चौधरी ने ग्रुप कैप्टन डेविड लॉरेंस, मोहित चौहान ने एयर चीफ मार्शल अर्जुन सिन्हा और वरुण बडोला ने एयर वाइस मार्शल अमित नारंग का किरदार निभाया है। 

यह भी पढ़ें:
Box Office Report: सिनेमाघरों में सुस्त हुई 'इमरजेंसी'-'आजाद' की रफ्तार, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बुरा हाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed