सब्सक्राइब करें

Birthday: जब मिमिक्री की वजह से विवाद में फंसीं सुगंधा मिश्रा, कंगना ने दे दी थी थप्पड़ मारने की धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 23 May 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
slap Sugandha birthday when Kangana Ranaut threat to slap Sugandha Controversies
सुगंधा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मल्टी टैलेंटेड कॉमेडियन सुगंधा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी की जानी-मानी आर्टिस्ट में गिनी जाने वाली सुगंधा 23 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। वह न सिर्फ कॉमेडी बल्कि अपना गाने और जबरदस्त मिमिक्री की वजह से भी पहचानी जाती हैं। उन्हें कई बार अलग-अलग स्टार की मिमिक्री करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इसी वजह से वह अक्सर विवादों में भी फंस जाती हैं। तो चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी एक ऐसी ही कॉनट्रोवर्सी

Trending Videos
slap Sugandha birthday when Kangana Ranaut threat to slap Sugandha Controversies
Sugandha Mishra - फोटो : instagram

कंगना ने दे दी थी थप्पड़ मारने की धमकी
कंगना और सुगंधा मिश्रा के बीच की एक कॉट्रोवर्सी खूब चर्चा में रही थी। जब कंगना ने सबके सामने अचानक से कॉमेडियन के थप्पड़ मारने को कह दिया था। दरअसल कंगना फिल्म रंगून का प्रचार करने वॉयस ऑफ इंडिया के सेट पर गई थी और यहां पर सुगंधा मिश्रा परफॉर्मेंस कर रही थीं। इसी दौरान सुगंधा द्वारा कंगना की मिमिक्री करने के बाद अभिनेत्री ने अचानक सबके सामने कहा कि वह कॉमेडियन को थप्पड़ मारना पसंद करेंगी, इसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
slap Sugandha birthday when Kangana Ranaut threat to slap Sugandha Controversies
Sugandha Mishra - फोटो : instagram
कंगना ने दी सफाई
बाद में कंगना ने इस बात को बखूबी कवर करने की कोशिश की। कंगना ने बाद में इस वाकये के ऊपर सफाई देते हुए कहा था कि यह सिर्फ एंटरटेनमेंट और कैमरे के सामने एक मजाक था, मैं उनकी बातों से आहत नहीं थी।
slap Sugandha birthday when Kangana Ranaut threat to slap Sugandha Controversies
सुगंधा मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

सुगंधा मिश्रा वैसे तो वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें पहचान कपिल शर्मा के शो से ही मिली। सुगंधा ने लंबे समय तक कपिल शर्मा शो में लोगों को खूब हंसाया था, लेकिन वह बाद में इससे अलग भी हो गई थीं, जिसकी वजह उनके और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा बताया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [title] => National [title_hn] => नेशनल [type] => national [status] => enable [slug] => national [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [created_by] => 71f4cef6-d7b4-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 1df61886-d238-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_at] => 2016-03-07T00:32:10.959000Z [created_at] => 2016-01-16T08:26:58.879000Z [full_slug] => national [slug_process] => 2 [parent_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [near_by] => Array ( [0] => 55086daa1d3bcd77f28e419dee77d8d0 [1] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [2] => da28d810095053e3713d916a119f00ef ) [hyper_id] => 0 [image] => [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 )