फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल के नामांकन और 'स्लो मोशन' गाने पर बवाल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Mon, 29 Apr 2019 06:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 29 Apr 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
sunny deol fill in nomination and slow motion song controversy here is top entertainment news
sunny deol - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पंजाब में गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी करेंगे। इस मौके पर भाई बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे। सनी देओल हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की थी। 

sunny deol fill in nomination and slow motion song controversy here is top entertainment news
दीपिका
पॉपुलर टीवी शो 'रामायण' में सीता के रोल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने के चलते लोग इनको देवी-देवता की तरह पूजने लगे थे। एक समय आलम ये था कि राम बने अरुण गोविल और सीता बनी दीपिका कहीं भी जाते थे तो मानों लोग देवी-देवता की तरह से उन्हें सम्मान देने लगते थे।
sunny deol fill in nomination and slow motion song controversy here is top entertainment news
katrina kaif

अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इसी के चलते उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी कई बातें की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की। कटरीना का कहना है कि वह बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol fill in nomination and slow motion song controversy here is top entertainment news
Shah Rukh

शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । इसके बाद से फैंस शाहरुख की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं । खबर थी कि शाहरुख जून में अपनी नई फिल्म की घोषणा कर कर सकते हैं । ये बात शाहरुख ने चीन में हुए बीजिंग फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरिमनी में 'जीरो' की स्क्रीनिंग के दौरान कही थी । उन्होंने कहा था कि वो जून में अपनी अगली फिल्म को लेकर फैसला लेंगे । वहीं, शाहरुख ने अगले दिन एक दूसरे इंटरव्यू में अपने शब्द वापस ले लिए और जून में फिल्म अनाउंस करने के प्लान को कैंसल कर दिया। 

विज्ञापन
sunny deol fill in nomination and slow motion song controversy here is top entertainment news
Slow Motion - फोटो : social media

सलमान खान के फैन्स को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज हो चुका है। दोनों को ही दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म का एक गाना 'स्लो मोशन' काफी चर्चा में है और इसमें सलमान और दिशा पाटनी की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। पॉपुलर हो रहे गाने 'स्लो मोशन' में सलमान खान और दिशा पाटनी के अलावा भी एक और चीज जो सबका ध्यान खींच है वो है दिशा पाटनी की साड़ी। इस गाने में दिशा ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई लेकिन उनके इस तरह से साड़ी पहनने को लेकर डिजाइनर्स भिड़ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed