सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल ही होता रहता है। सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मीम्स, छोटे- छोटे वीडियो क्लिप्स आदि। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, वो है कोकिलाबेन का रैप वीडियो। ये वीडियो धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' का है। जिसमें कोकिलाबेन, टीवी शो के अन्य दो किरदारों, गोपी और राशि बहू को डांट रही है। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री और भूतपूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो स्मृति को ये वीडियो डिलीट करना पड़ा ?
स्मृति ईरानी ने साझा किया 'कोकिलाबेन रैप' वीडियो, कुछ देर बाद हटाया, आखिर क्यों ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ये वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को म्यूजिशियन यशराज मुखाटे ने बनाया है। यशराज का बनाया हुआ ये वीडियो सभी को बहुत पसंद आया था। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड हो रहा है। ये वीडियो खुद स्मृति ईरानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया था। लेकिन उन्होंने कुछ ही देर में इस वीडियो को डिलीट कर दिया। हालांकि स्मृति ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
स्मृति ईरानी ने ये वीडियो नए टैलेंट को बढ़ावा देने के लिहाज से सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसे साझा करते हुए स्मृति ने लिखा था, 'क्या से क्या हो गया।' हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इसे अपने अकाउंट से हटा दिया। इसकी वजह उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताई है। स्मृति ने स्टोरी में लिखा, 'मेरी जानकारी में आया है कि यशराज मुखाटे ने हमारे सुरक्षाबलों पर हुए पुलवामा हमले के समर्थन में ट्वीट किया था।'

आगे स्मृति लिखती हैं, 'मैं अनजाने में यंग टैलेंट को अपने इंस्टाग्राम के जरिए प्रमोट कर देती हूं।लेकिन देश के खिलाफ ऐसा करने वालों का मैं समर्थन नहीं करूंगी। उनके रीपोस्ट किए हुए वीडियो वीडियो को मैं हटाती हूं।' बता दें कि इस रैप वीडियो ने यशराज को रातों रात स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो कई दिनों से लगातार ट्रेंड में ही है।
गौरतलब है कि ये वीडियो साल 2010 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' का है। ये धारावाहिक टीवी का पसंदीदा धारावाहिक था। जिसे सात सालों तक लोगों का भरपूर प्यार मिला है। धारावाहिक में कोकिला बेन का किरदार रूपल पटेल, राशि का किरदार रुचा हसब्निस और गोपी बहू का किरदार पहले जिया मानेक और बाद में देवोलीना भट्टाचार्जी ने निभाया था। दोनों को ही इस धारावाहिक में खूब पसंद किया गया था।
पढ़ें: सुशांत केस: क्राइम सीन की थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं, दोस्त और स्टाफ के बयानों में विरोधाभास