फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्राइम सीन की थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं, नीरज- दीपेश और सिद्धार्थ पिठानी के बयानों में विरोधाभास

Mon, 24 Aug 2020 02:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 24 Aug 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case CBI Finds Inconsistencies Neeraj singh Siddharth Pithani Dipesh Sawant Statements
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की छानबीन के बाद सीबीआई टीम घर से निकली। इस दौरान जांच एजेंसी ने घर की मैपिंग की और वीडियो भी बनाया। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।  

Sushant Singh Rajput case CBI Finds Inconsistencies Neeraj singh Siddharth Pithani Dipesh Sawant Statements
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के घर से निकलने के बाद सीबीआई टीम तीनों को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। दरअसल, मुंबई पुलिस को दिए बयान और तीनों द्वारा बताई गई क्राइम थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं है। सीबीआई बीते तीन दिनों से 13 जून से लेकर 14 जून के घटनाक्रम की तफ्तीश कर रही है। सीबीआई का फोकस इन तथ्यों पर है कि सुशांत की मौत किस परिस्थिति में हुई और उनकी मौत से किन-किन लोगों को फायदा हो सकता था। एक अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर घटनाक्रम को फिर से रिक्रिएट करने में जुटी है। 

Sushant Singh Rajput case CBI Finds Inconsistencies Neeraj singh Siddharth Pithani Dipesh Sawant Statements
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया

सीबीआई की एक टीम रविवार को वॉटर स्टोन रिसॉर्ट पहुंची जहां सुशांत सिंह करीब दो महीने तक ठहरे थे। सुशांत सिंह के रसोइये नीरज ने बताया है कि जब वह कैप्री हाइट्स में रहते थे तब अजीब घटनाएं होती थी। अपने आप ड्रम बजना और लिफ्ट का ऊपर नीचे आना और कमरे की लाइट अचानक बंद हो जाती थी। इन घटनाओं के चलते सुशांत गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ 2019 में कैप्री हाइट्स छोड़कर वॉटर स्टोन रिसॉर्ट में रहने चले गए थे। इसी रिसॉर्ट में सुशांत की स्प्रिचुअल हीलिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case CBI Finds Inconsistencies Neeraj singh Siddharth Pithani Dipesh Sawant Statements
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मकान मालिक से भी हुई पूछताछ
सीबीआई की टीम ने रविवार को सुशांत के मकान मालिक संजय लालवानी से भी पूछताछ की। सुशांत ने बांद्रा स्थित मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट की छटवीं और सातवीं मंजिल के चार फ्लैट 9 नवंबर 2019 से 2022 तक 3 साल के लीज पर लिए थे। हर महीने का किराया 4 लाख 50 हजार था जो हर साल 10 प्रतिशत बढ़ने वाला था। सीबीआई की टीम नें छानबीन में यह भी पता किया कि सुशांत ने चेक से या फिर नगद में किराया दिया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case CBI Finds Inconsistencies Neeraj singh Siddharth Pithani Dipesh Sawant Statements
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून (2020) को उनके बांद्र स्थित फ्लैट पर मिला था। शुरुआती जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने इस केस को आत्महत्या बता दिया था। लेकिन सुशांत के परिजनों से लेकर उनके फैंस तक, इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में अब कई उतार चढ़ाव के बाद ये केस सीबीआई के पास पहुंचा है और जांच जारी है।

Vinod Pande Long Interview 02: “शशि कपूर ने इसलिए शबाना आजमी के साथ काम करने से कर दिया था इंकार”
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed