फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने साझा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर की तस्वीर, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Thu, 20 Jan 2022 09:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 20 Jan 2022 09:15 AM IST
सार

बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री राजनीति से लेकर सामाजिक सभी तरह के मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। अपने इसी बेबाक अंदाज की वजह से वह कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Shared the Picture Of CM Yogi Adityanath House Comparing With Mayawati and Akhilesh Yadav House
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री राजनीति से लेकर सामाजिक सभी तरह के मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। अपने इसी बेबाक अंदाज की वजह से वह कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। तो वहीं कई बार उन्हें भी तारीफ मिलती है। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है। ऐसे में राज्य का सियासी पारा भी काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है।

दरअसल, अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के जरिए उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर की तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सीएम के घर की इस तस्वीर को शेयर की है। अभिनेत्री के इन तस्वीरों को शेयर करते ही अब भाजपा के अन्य कई नेता भी इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

Bollywood Actress Kangana Ranaut Shared the Picture Of CM Yogi Adityanath House Comparing With Mayawati and Akhilesh Yadav House
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना की शेयर की गई इस तस्वीर में उत्तर प्रदेश के तीन मुख्यमंत्रियों के आवासों की आपस में तुलना की है। तस्वीरों में दिखाया गया कि मायावती और अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान भव्य बंगला बनाया था लेकिन योगी आदित्यनाथ का पैतृक मकान आज भी वैसा ही है।

Bollywood Actress Kangana Ranaut Shared the Picture Of CM Yogi Adityanath House Comparing With Mayawati and Akhilesh Yadav House
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने जैसे ही इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया, वह तेजी से वायरल होने लगी। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- फर्क साफ है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- बीजेपी के हेड क्वार्टर की तस्वीरें भी तो दिखाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Shared the Picture Of CM Yogi Adityanath House Comparing With Mayawati and Akhilesh Yadav House
कंगना रणौत, जयपुर के कोतवाली थाने में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि ट्विटर पर अपना अकाउंट में बैन होने के बाद से ही एक्ट्रेस कंगना रणौत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर इंस्टा पर अपनी वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में बीते दिनों उन्होंने यूपी दौरे के दौरान अपनी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की थी।

विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Shared the Picture Of CM Yogi Adityanath House Comparing With Mayawati and Akhilesh Yadav House
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना को आखिरी बार बीते साल रिलीज हुई फिल्म थलाइवी में देखा गया था। इस फिल्म में सभी ने अभिनेत्री के शानदार अभिनय को खूब सराहा था। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed