फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: विक्की कौशल संग कटरीना कैफ ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, स्वीमिंग पूल में गले लगाती आईं नजर

Sat, 07 May 2022 10:40 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 07 May 2022 10:40 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।

विज्ञापन
Social media: Katrina Kaif shared a romantic picture with Vicky Kaushal in a swimming pool
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। बीते साल हुई अपनी शादी के बाद से ही अभिनेत्री आए दिन अपने पति अभिनेता विक्की कौशल के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस भी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अब हाल ही में अपनी एक और रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Social media: Katrina Kaif shared a romantic picture with Vicky Kaushal in a swimming pool
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साझा की गई इस तस्वीर में कटरीना और विक्की स्वीमिंग पूल में रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विक्की ने स्विमिंग शॉर्ट्स पहना हुआ है, तो वहीं कटरीना सफेद रंग का स्विमसूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही फोटो में यह कपल रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को गले लगाता भी दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा, मैं और मेरा। इसके साथ ही उन्होंने दो दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए। 

Social media: Katrina Kaif shared a romantic picture with Vicky Kaushal in a swimming pool
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर में कटरीना और विक्की की रोमांटिक केमेस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, अभिनेत्री का नो मेकअप लुक भी फैंस के मन भा रहा है। कुछ देर पहले ही शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक 38 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई लोग इस पर कमेंट कर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, क्यूट। एक और ने लिखा, परफेक्ट लाइप पार्टनर। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, पानी में आग। इसके अलावा कई लोग कटरीना और विक्की की इस फोटो पर दिल वाले इमोजी पोस्ट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Katrina Kaif shared a romantic picture with Vicky Kaushal in a swimming pool
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां का 70वां का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इस खास दिन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। साझा की गई इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने सात भाई-बहनों स्टेफनी, क्रिस्टीन, नताशा, मेलिसा, सोनिया, इसाबेल और सेबेस्टियन के साथ अपनी मां सुजैन तुरकोट गले लगाते हुए दिखाई दे रही थीं। 

विज्ञापन
Social media: Katrina Kaif shared a romantic picture with Vicky Kaushal in a swimming pool
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। इसके अलाला वह इस साल 15 जुलाई को  आने वाली  हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन बूथ' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी। साथ ही वह श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक मिस्ट्री थ्रिलर मेरी क्रिसमस में मिल सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इस दिसंबर में सिनेमाघरों की जाएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed