फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलवा: बैकलेस गाउन में दिखा मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश लुक देख दिल हार बैठे फैंस

Wed, 19 Jan 2022 06:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 19 Jan 2022 06:55 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान अपनी फिटनेस और स्टाइलिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। 48 साल की उम्र में भी अभिनेत्री को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है।

विज्ञापन
Social media: Malaika Arora was seen in a glamorous style in a metallic grey backless gown see photos here
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान अपनी फिटनेस और स्टाइलिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। 48 साल की उम्र में भी अभिनेत्री को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने खुद को इस तरह मेंटेन कर रखा है कि वह बॉलीवुड की यंग अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती नजर आती हैं। बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर मलाइका की पॉपुलैरिटी किसी अन्य से  एक्ट्रेस से कम नहीं है। वह भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री के बेहतरीन फैशन सेंस और स्टाइलिंग की वजह से भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं।

 

हालांकि, अभिनेत्री को कई बार अपने लुक्स की वजह से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज करते हुए अपने लुक और स्टाइलिंग में कोई कमी नहीं रहने देती। सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर की जाने वाली उनकी तस्वीरें लोगों को दीवाना कर देती है। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल यह एक्ट्रेस के एक फोटोशूट की तस्वीरें हैं, जिसके इंटरनेट पर आते ही यह तेजी से वायरल हो रही हैं।

Social media: Malaika Arora was seen in a glamorous style in a metallic grey backless gown see photos here
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस फोटोशूट में मलाइका मैटेलिक ग्रे रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री इस बैकलेस गाउन में पोज करती काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। फ्रंट से वन शोल्डर इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद हॉट पोज देती नजर आईं।

 

Social media: Malaika Arora was seen in a glamorous style in a metallic grey backless gown see photos here
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोशूट की इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की यह थाई हाई स्लिट वाली ड्रेस हवा में लहराती दिख रही है। अभिनेत्री अपनी इस ड्रेस से उनके टोंड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अपने इस गॉर्जियस लुक के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप और बालों को पोनी में स्टाइल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Malaika Arora was seen in a glamorous style in a metallic grey backless gown see photos here
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

इसके अलावा उनके इस लुक के साथ मैचिंग हील्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स अभिनेत्री की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। मलाइका के इस शानदार और स्टाइलिश अंदाज पर उनके फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Social media: Malaika Arora was seen in a glamorous style in a metallic grey backless gown see photos here
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ अपनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा से आए दिन वह अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। बीते दिनों दोनों की ब्रेकअप की खबर के चलते भी वह सुर्खियों में थी, लेकिन बाद में यह खबर महज अफवाह साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed