बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इन दिनों अपने तलाक की खबरों की वजह से अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे पति निक का सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया, जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि निक और प्रियंका के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को गलत साबित किया। वहीं, अब निक जोनस ने भी इन सब अफवाहों के बीच एक पोस्ट शेयर है, जिसमें वह अपनी लविंग वाइफ प्रियंका चोपड़ा पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया: तलाक की खबरों के बीच निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्ट्रेस ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री साफ झलक रही है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ब्राउन कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं और निक भी ब्राउन कलर की लेदर जैकेट और ब्लैक पैंट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा है, ‘सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग! आपका आभारी हूं।’
निक जोनस की तरह उनकी लविंग वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, ‘इतने सबकुछ के लिए बहुत आभारी हूं। दोस्त, परिवार… आई लव यू निक जोनस, सेलिब्रेट करने वाले सभी लोगों को हैप्पी थैक्सगिविंग।’ निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने पति निक जोनस को रोस्ट करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो जोनस ब्रदर्स के शो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ का है, जिसमें प्रियंका ने अपने पति का जमकर मजाक उड़ाया था। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि मैं इस बात को लेकर बहुत रोमांचित और गर्वित महसूस कर रही हूं कि आज मैं यहां अपने पति निक जोनस और उनके भाई जिनका नाम मुझे याद भी नहीं रहता है उनको रोस्ट करने आईं हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे।