फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26/11 Mumbai Attack: मुंबई आतंकी हमले पर बनीं ये 5 फिल्में, जिन्हें देख सिहर उठेगी रूह!

Fri, 26 Nov 2021 08:50 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 26 Nov 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
26/11 Mumbai Attack: 5 Movies That Recast The Horror Of 26/11 Mumbai Terrorist attack
मुंबई आतंकी हमले पर बनीं 5 फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2008, तारीख 26 नवंबर... ये वही काला दिन है जब मुंबई को 10 आतंकवादियों ने अपनी गोलियों से छल्ली कर दिया था। स्टेशन, होटल, कैफे,अस्पताल ऐसी कोई जहग नहीं बची थी, जहां आतंकवादियों ने खून की होली न खेली हो। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों ने पल भर में अपनी जान गवां दी। तीन दिन तक मुंबई को छल्ली करने के खूने खेल को जब खत्म किया गया, जब तक इस नरसंहार में कुल 174 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस हादसे को आज भी जब देश याद करता है तो सबकी रूह कांप जाती है। इस हमले के बाद बॉलीवुड की कई फिल्में बनी, जिन्होंने इस काले दिन को सिनेमा के माध्यम से दिखाया। 26/11 हमले की बरसी पर जानिए बॉलीवुड कि उन फिल्मों के बारे में जिसने मुंबई में हुए हमले के दर्द को बंया किया।

26/11 Mumbai Attack: 5 Movies That Recast The Horror Of 26/11 Mumbai Terrorist attack
द अटैक ऑफ 26/11 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द अटैक ऑफ 26/11 
मुंबई हमले पर आधारित इस फिल्म में नाना पाटेकर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में बड़ी ही गहराई के साथ मुंबई हमले में 10 आतंकी और अजमल कसाब का कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में कसाब से पूछताछ और हमले की पूरी कहानी को शानदार तरह से सिनेमा के पर्दे पर दिखाया गया।

26/11 Mumbai Attack: 5 Movies That Recast The Horror Of 26/11 Mumbai Terrorist attack
होटल मुंबई  - फोटो : सोशल मीडिया

होटल मुंबई 
26 नवंबर को हुए हमले में ताज होटल आतंकवादियों का मुख्य निशाना था। जिस वक्त ये हमला हुआ विदेशी टूरिस्ट भी यहां ठहरे हुए थे। फिल्म 'होटल मुंबई' उसी ताज होटल के अटैक पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि होटल स्टाफ कैसे लोगों की जान बचाता है और हमले के दौरान होटल में क्या क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
26/11 Mumbai Attack: 5 Movies That Recast The Horror Of 26/11 Mumbai Terrorist attack
ताज महल - फोटो : सोशल मीडिया

ताज महल
मुंबई हमले पर बनी आधिकतर फिल्म पुलिस, सुरक्षा बल या होटल कर्मचारी पर आधारित है। लेकिन इस फिल्म में 18 साल की एक फ्रांसीसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो हमले के दौरान होटल के कमरे में अकेली होती है।

विज्ञापन
26/11 Mumbai Attack: 5 Movies That Recast The Horror Of 26/11 Mumbai Terrorist attack
फैंटम - फोटो : सोशल मीडिया

फैंटम
इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मुंबई में हुए आतंकी हमले की जबावी कार्रवाई और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म मुंबई हमले पर लिखी किताब 'मुंबई एवेंजर्स' पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed