{"_id":"62a509c79697ff5a21287b96","slug":"social-media-user-challended-krk-to-meet-akshay-kumar-salman-khan-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KRK: 'दम है एक बार सलमान-अक्षय के सामने आ', शख्स ने दी केआरके को चेतावनी तो मिला ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KRK: 'दम है एक बार सलमान-अक्षय के सामने आ', शख्स ने दी केआरके को चेतावनी तो मिला ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 03:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
केआरके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केआरके यानी कमाल आर खान। ये नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में तुरंत उनके विवादित बयान आने लगते हैं, क्योंकि शायद ही कोई सेलिब्रिटी होगा, जिसकी केआरके ने आलोचना न की हो। अक्सर इसी वजह से वह ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन केआरके फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेताओं तक पर बयान करने से नहीं चूकते हैं। हाल ही में एक यूजर ने ट्वीट कर जब केआरके से सलमान खान, अक्षय कुमार और नरेंद्र मोदी के सामने जाने की बात कही तो कमाल आर खान ने भी उसका ट्वीटर पर ही अपने अंदाज में जवाब दिया।
2 of 4
कमाल राशिद खान
- फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK
यूजर ने कहा सलमान के सामने आकर दिखाओ
यूजर ने कमाल खान को एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- केआरके भाई दम है तो एक बार सलमान भाई, अक्की भाई (अक्षय कुमार) और मोदी जी के आगे आओ फिर तुम्हारी हिम्मत की दाद दूंगा और सलाम कहूंगा।
3 of 4
krk
केआरके ने दिया यूजर की बात का ये जवाब
यूजर के ट्वीट के बाद केआरके भी कहां चुप रहने वाले थे, उन्होंने भी रिप्लाई देते हुए लिखा, एक बात बता भाई, अगर मैं उनके सामने आ गया तो कर क्या लेंगे? या तो हंसकर ही कहेंगे या तो चुपचाप निकल जाएंगे। हालांकि उनके इस ट्वीट के बाद भी कई लोगो उनकी चुटकी लेते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, और अगर सलमान ने थप्पड़ मार दिया तो। कितने दिन बेहोश रहेंगे आप। इसी तरह से अन्य यूजर भी केआरके का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
krk
कमाल आर खान अक्सर सितारों की फिल्में देखने के बाद ट्वीट और अपने वीडियो ब्लॉग के जरिए उनका रिव्यू देते नजर आते हैं। हालांकि उनकी प्रतिक्रिया ज्यादातर नकारात्मक ही होती है। इसके अलावा भी वह सेलेब्स पर अक्सर तंज कसते दिखाई देते हैं। फिल्मीं सितारों के अलावा वह प्रधानमंत्री मोदी तक पर ट्वीट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।