फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS से जुड़ा खुलासा कर चर्चा में आए मिलिंद सोमन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'इस बात से उबर पाना...

Wed, 11 Mar 2020 02:33 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Wed, 11 Mar 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
social media user connect Milind Soman with Jyotiraditya Scindia after reveal his life in RSS
मिलिंद सोमन - फोटो : file photo

एक तरफ जब मंगलवार को मध्य प्रदेश के सियासी संकट की चर्चा पूरी मीडिया में छाई रही, वहीं जाने माने मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन भी ट्रेंड कर रहे थे। हाल में उनकी एक किताब 'मेड इन इंडिया- ए मोमॉयर' आई है। लेखिका रूपा पाई के साथ मिलकर लिखी गई इस किताब में मिलिंद ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए हैं। इसी किताब के बारे में वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब वो छोटे थे तब वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक शाखा में जाते थे।

social media user connect Milind Soman with Jyotiraditya Scindia after reveal his life in RSS
milind soman - फोटो : social media

उन्होंने कहा, "मैं मुंबई के शिवाजी पार्क में पला बढ़ा, जहां पर कई बच्चे आरएसएस की शाखा में शामिल थे। मेरे पिता भी शाखा में जाया करते थे लेकिन राजनीति में न तो मैं शामिल था न ही मेरे पिता।" "मैं उस वक्त करीब 9 साल का था और वहीं हम खेल कूद में हिस्सा लेते और अनुशासन में रहना सीखते थे। मैं दो-तीन कैंपों में भी गया जहां मेरी तरह हज़ारों बच्चे आते थे। वहां पर हमें बताया जाता था कि अच्छे नागरिक कैसे बनें, आत्मनिर्भर कैसे बनें। इन बात से मैं आज भी इत्तेफाक रखता हूं।" "हो सकता है कि आरएसएस उस वक्त राजनीतिक नहीं थी। लेकिन मैं जिस वक्त शाखा में गया और लोगों से मिला मुझे उनमें राजनीति नहीं दिखी। हो सकता है कि वक्त के साथ बाद में ये राजनीतिक हो गई।"

social media user connect Milind Soman with Jyotiraditya Scindia after reveal his life in RSS
Milind Soman - फोटो : Social Media

अपनी किताब और इसमें आरएसएस के बारे में लिखने के कारण मिलिंद मंगलवार को सोशल मीडिया में चर्चा में रहे। दीप हलदर ने लिखा, "ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिलिंद सोमन ने कईयों की होली खराब कर दी।" होली के दिन ही कांग्रेस के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शिवकृष्ण निदुवाजे ने लिखा, "अब जब उन्होंने आरएसएस के साथ अपने रिश्तों के बारे में कह दिया है तो उदारवादी उन्हें संघी कहेंगे।" ध्रुवेश तिवारी ने लिखा, "इस बात से उबर पाना मुश्किल है। उदारवादियों को अब जलन होगी।" अंकिता सूद ने लिखा, "कौन कहता है कि संघी कूल नहीं होते, मिलिंद को देख लो।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
social media user connect Milind Soman with Jyotiraditya Scindia after reveal his life in RSS
milind soman - फोटो : file photo

मोमोगैंबो नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "मुझे खुशी है कि उन्होंने ये बात दुनिया से छिपाने की बजाय बताना बेहतर समझा।" संजनी चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा "मिलिंद ही नहीं, मैं ऐसे कम से कम हजार सफल लोगों को जानती हूं जो आरएसएस की शाखा में गए थे या फिर सरस्वरी शिशु मंदिर में पढ़े हैं। कुछ लोग उन्हें वैचारिक दृष्टि से देख नहीं पाते और चर्चा नहीं करते, वो उनके बारे में भला बुरा कहते हैं। लेकिन हमें उनकी चिंता नहीं करनी चाहिए।" रुचिका तलवार लिखती हैं, "मुझे मिलिंद सोमन के आरएसएस की शाखा में जाने के बारे में जान कर आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि मेरे पिता जी, चाचाजी और दादाजी भी अपने स्कूली दिनों में शाखा के बारे में ऐसा ही कुछ कहा करते थे। उनका ध्यान खेलों, व्यायाम, देशभक्ति के गीतों और समाज सेवा पर होता था।"  
 



 

विज्ञापन
social media user connect Milind Soman with Jyotiraditya Scindia after reveal his life in RSS
Milind Soman - फोटो : file photo

वो लिखती हैं, "मेरी दादी बताती हैं कि उस वक्त शाखा में एक दूसरे की मदद करना और जरूरतमंदों की सेवा करना सिखाते थे। आज का आरएसएस वो नहीं है जो पहले हुआ करता था।" मिलिंद सोमन का कहना है कि छोटी उम्र में आरएसएस शाखा में जो डिसिप्लीन उन्होंने सीखा उससे उन्हें आज भी फायदा हो रहा है। सोशल मीडिया में मिलिंद सोमन पर हो रही चर्चा के बाद उन्होंने कहा है कि 54 साल की उम्र में 10 साल की उम्र में हुए एक अनुभव के लिए ट्रेंड करना अच्छी बात है। उन्होंने ट्वीट किया, "काश मैं स्विमिंग के कारण चर्चा में होता, मैं उस वक्त स्विमिंग भी करता था।"
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed