सोहा अली खान ने अपने पिता, महान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रार्थना के समय अपने पिता की एक फ्रेम की हुई तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत पिता के नाम दिल छू लेने वाला नोट लिखा।
Soha Ali Khan: मंसूर अली खान पटौदी की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बेटी सोहा, पिता के नाम किया खास पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 सितंबर को सोहा ने अपने पिता की फ्रेम वाली तस्वीर शेयर की, जिसके सामने एक दीया रखा हुआ था। तस्वीर में सोहा और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू का अक्स देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'मैं आपमें खुद को देखती हूं।' उन्होंने एरिक क्लैप्टन का गाना 'टियर्स इन हेवेन' भी जोड़ा।
Bookmyshow: ‘कोल्डप्ले’ के टिकटों के लिए मची होड़, बुकमायशो की साइट क्रैश! जानिए इसके प्रवक्ता ने क्या कहा?
View this post on Instagram
भारत के महानतम क्रिकेट कप्तानों में से एक के रूप में याद किए जाने वाले मंसूर अली खान पटौदी ने 1961 से 1975 तक राष्ट्रीय टीम के लिए 46 टेस्ट मैच खेले। साथ ही इनमें से 40 मैचों में टीम का नेतृत्व किया। मंसूर ने 1966 में शर्मिला टैगोर से शादी की थी और उनके तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान है।
Bigg Boss 18 Promo: 'टाइम का तांडव' लेकर लौटे सलमान खान, इस दिन होगा 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड प्रीमियर
सोहा 'दिल मांगे मोर' और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की है। सैफ अली खान की बात करें तो वह जाने-माने बॉलीवुड स्टार हैं। सैफ को जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा: पार्ट वन में देखा जाएगा। वहीं, सबा अली खान लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। वह पेशे से एक जूलरी डिजाइनर हैं।
Vir Das: एमी अवॉर्ड्स में विदेशी डिजाइनर के कपड़े नहीं पहनेंगे वीर दास, उभरते लेबलों को दिया यह बड़ा मौका