फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म के बाद सोहेल खान ने कर ली थी भागकर शादी, ऐसा है पत्नी सीमा संग रिश्ता

Sun, 20 Dec 2020 09:56 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 20 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Sohail Khan Birthday Know About Actors Love Story With Seema Khan
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान जिसतना लाइम लाइट में रहते हैं। उतनी ही सुर्खियों में उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं। सलमान खान के दो भाई और हैं अरबाज खान और सोहेल खान। ये तीनों ही भाई इंडस्ट्री में लुक्स के मामले में सभी हीरो को कड़ी टक्कर देते हैं। लेकिन आज बात करेंगे सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के बारे में। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1970 को हुआ था। इस साल सोहेल अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास दिन पर आपको बताते हैं सोहेल खान की लव स्टोरी के बारे में...

Sohail Khan Birthday Know About Actors Love Story With Seema Khan
सलमान और सोहेल खान

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। कुछ फिल्मों में सोहेल ने सलमान के साथ भी काम किया। वो फिल्में सिर्फ सलमान के नाम पर ही चल पाईं। अब सोहेल एक्टिंग से दूर सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं कुछ टीवी रियलिटी शो में भी वो जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके हैं।

Sohail Khan Birthday Know About Actors Love Story With Seema Khan
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Social Media

सोहेल खान ने अपना फिल्मी करियर साल 1997 में बतौर निर्देशक शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म थी 'प्यार किया तो डरना क्या'। इस फिल्म के दौरान ही सोहेल की सीमा सचदेव से मुलाकात हुई। सीमा दिल्ली की रहने वाली थीं लेकिन फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। यहीं सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई। सोहेल सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे लेकिन सीमा का परिवार इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohail Khan Birthday Know About Actors Love Story With Seema Khan
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

परिवार के इनकार के बाद भी सीमा का प्यार सोहेल के लिए कम नहीं हुआ और दोनों ने भागकर शादी कर ली। जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज में शादी कर ली। दोनों ने अपने- अपने धर्म का मान रखने के चलते बाद में निकाह भी किया। शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया।

विज्ञापन
Sohail Khan Birthday Know About Actors Love Story With Seema Khan
सलमान खान, सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

देखते ही देखते सीमा टीवी शो और मूवी की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं।सीमा का 'बांद्रा 190' नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं। इसके अलावा सीमा के मुंबई में ब्यूटी स्पा और 'कलिस्ता' नाम से सैलून भी है।टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थीं। सीमा को इसी सीरियल से पहचान मिली थी। सीमा और सोहेल के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं।

पढ़ें: जावेद-कंगना विवाद में मुंबई पुलिस की एंट्री, जांच पूरी कर अदालत में इस तारीख को जमा करनी होगी रिपोर्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed