{"_id":"5fded0cb8ebc3e3c4f42e941","slug":"maniesh-paul-confirms-testing-negative-for-covid-19-says-thanks-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष पॉल का कोविड 19 टेस्ट निकला निगेटिव, सभी प्रशंसकों को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनीष पॉल का कोविड 19 टेस्ट निकला निगेटिव, सभी प्रशंसकों को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनीष पॉल
- फोटो : instagram/manieshpaul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है। चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान मनीष कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और सभी प्रशंसकों का उन्होंने शुक्रिया किया है।
2 of 5
मनीष पॉल
- फोटो : instagram/manieshpaul
मनीष पॉल ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की टीशर्ट और ब्लू-ग्रीन कलर का पैंट पहना है। मनीष ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं वापस लौट आया हूं। टेस्ट निगेटिव आया है। यस। सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। कृपया मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।'
इससे पहले फिल्म चंडीगढ़ में फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग चल रही थी। फिल्म की टीम के सदस्य नीतू कपूर, वरुण धवन, निर्देशक राज मेहता और मनीष पॉल कोविड 19 के शिकार हो गए थे। सभी लोग अब ठीक है। मनीष पॉल ने एक पोस्ट के लिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि कृति सेनन ने भी हाल ही में कोरोना को मात दी है। उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया किया है। शनिवार को एक बार फिर से कृति सेनन का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कृति अभिनेता राजकुमार राव के साथ चंडीगढ़ में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी थीं। जिसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
कृति सेनन
- फोटो : instagram
कृति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट आखिरकार निगेटिव आया है। बीएमसी के अधिकारियों, माननीय असिस्टेंट कमिश्नर मिस्टर विश्वास मोटे और मेरे डॉक्टर्स का शुक्रिया कि उन्होंने मेरी मदद की और मेरा ध्यान रखा। और आप सभी का भी शुक्रिया कि आपने मुझे प्यार दिया।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।