फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत की मां की मदद के लिए आगे आए सोहेल खान और 22 साल बाद अजय देवगन भंसाली संग करने जा रहे हैं फिल्म, पांच खबरें

Sun, 28 Feb 2021 01:06 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 28 Feb 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sohail Khan came forward to help Rakhi Sawant  mother and after 22 years Ajay Devgan collaborate with Bhansali, five news
सोहेल खान, राखी सावंत, जया सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटी राखी सावंत की मां जया सावंत कैंसर से जंग लड़ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर राखी ने अपनी मां का एक वीडियो साझा किया था जिसके बाद कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए। अब सलमान खान के भाई और अभिनेता सोहेल ने भी राखी को मदद का आश्वासन दिया है। सोहेल खान ने एक वीडियो साझा कर कहा कि राखी को जब भी जरूरत हो वह उन्हें सीधे फोन कर सकती हैं। सोहेल कहते हैं कि ‘राखी माई डियर, आपको, आपकी मम्मी को किसी चीज की भी जरूरत है आप मुझे सीधा फोन कीजिए। मैं मम्मी से कभी मिला नहीं हूं लेकिन मैं आपको जानता हूं और आप इतनी स्ट्रॉन्ग हो। आप उनकी बेटी हो तो वो कितनी स्ट्रॉन्ग होंगी।‘




कैंसर से जूझ रहीं राखी सावंत की मां की मदद के लिए आगे आए सोहेल खान, बोले- ‘आप मुझे कभी भी...’
Sohail Khan came forward to help Rakhi Sawant  mother and after 22 years Ajay Devgan collaborate with Bhansali, five news
ऋतिक रोशन और कंगना

ई-मेल विवाद को लेकर कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में ऋतिक रोशन ने अपना बयान दर्ज करा दिया दिया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की। बाहर निकलने के बाद ऋतिक रोशन ने कुछ नहीं कहा और मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधते नजर आए। बता दें ऋतिक रोशन को 27 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को बयान दर्ज कराने लिए कहा गया था।



कंगना रणौत ई-मेल विवाद: दो घंटे की पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच के ऑफिस से निकले ऋतिक रोशन
Sohail Khan came forward to help Rakhi Sawant  mother and after 22 years Ajay Devgan collaborate with Bhansali, five news
अक्षय कुमार

5 साल बाद पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'रुस्तम' के चलते अभिनेता समेत फिल्म से जुड़े 6 सदस्य और एक सिनेमा हॉल के मालिक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के कटनी की कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है और उनसे 10 मार्च को उपस्थित होने के लिए कहा है। यह नोटिस फिल्म 'रुस्तम' के एक सीन के लिए जारी किया गया है जो कि 2016 में रिलीज हुई थी। सीन में अक्षय कुमार एक वकील को बेशर्म कहते नजर आते हैं। अब कटनी के वकील मनोज गुप्ता ने इस मामले में केस दायर किया है और कटनी कोर्ट के जज सुशील कुमार ने अक्षय कुमार के अलावा ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, फिल्म निर्देशक टीनू सुरेश देसाई और फिल्म कलाकार आनंद देसाई के खिलाफ याचिका दायर की है।



अक्षय कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, पांच साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
Sohail Khan came forward to help Rakhi Sawant  mother and after 22 years Ajay Devgan collaborate with Bhansali, five news
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सेलेब्स हों या फिर उनके किड्स हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही हाल बी टाउन के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्पय की बेटी आलिया कश्यप को लेकर भी देखने को मिल रहा है। आलिया अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं तो कई खुलासों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। आलिया कश्यप अकसर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक बिकिनी में एक फोटो शेयर की थी, जिसपर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। भद्दे कमेंट्स देखने के बाद आलिया कश्यप ने ऑनलाइन हरैस्मेन्ट को लेकर एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ ऑनलाइन सोशल बुलिंग की जा रही है और रेप की धमकियां दी गई हैं।



अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को मिल रहीं ऑनलाइन रेप की धमकियां, बॉलीवुड स्टार्स का मिला सपोर्ट
विज्ञापन
Sohail Khan came forward to help Rakhi Sawant  mother and after 22 years Ajay Devgan collaborate with Bhansali, five news
गंगूबाई काठियावाड़ीः संजय लीला भंसाली, अजय देवगन - फोटो : Social Media

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वही इस फिल्म में अजय देवगन की एंट्री भी हो चुकी है। शनिवार की सुबह से ही अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म में छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर सामने आई है।


गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे अजय देवगन, 22 साल बाद भंसाली संग करने जा रहे फिल्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed