फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की वो 9 अनकही बातें, जो शायद आपको आज तक पता न हों

Wed, 11 Oct 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 11 Oct 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
some unknown facts about amitabh bachchan regarding his career success marriage and affair
Amitabh bachchan

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन आज जिस मुकाम पर हैं, अगले कई वर्षों तक शायद ही कोई और इस मुकाम पर पहुंचे। 71 साल की उम्र में भी अमिताभ निरंतर काम कर रहे हैं। अभिनय, एंकरिंग, विज्ञापन हर जगह वे व्यस्त नजर आते हैं। क्यों हैं आज भी वे सक्रिय और लगातार काम करते रहना चाहते हैं। 


 

some unknown facts about amitabh bachchan regarding his career success marriage and affair
अमिताभ बच्चन
कलकत्ता में 800 रूपए मासिक वेतन पर किया काम
अमिताभ बच्चन ने मुंबई में फिल्मों में किस्मत आजमाने से पहले कोलकाता में रेडियो एनाउंसर और एक शिपिंग कंपनी में एक्ज़ीक्यूटिव के तौर भी काम किया था। उस दौरान उन्हें 800 रुपये मासिक वेतन मिला करता था। वर्ष 1968 में कलकत्ता की नौकरी छोडऩे के बाद मुंबई आ गए।
मुंबई आते वक्त उनके पास तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, जो अमिताभ के मित्र राजीव गांधी की मां भी थीं, का लिखा सिफारिशी खत भी था, जिसकी बदौलत उन्हें के.ए. अब्बास की फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' में काम मिला।इसी भूमिका के लिए उन्हें पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ।
अमिताभ बच्चन मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में प्रसिद्ध हास्य कलाकार तथा निर्माता-निर्देशक महमूद के घर पर रहे थे, और बाद में उन्होंने महमूद की फिल्म 'बॉम्बे टु गोवा' में काम भी किया

 
some unknown facts about amitabh bachchan regarding his career success marriage and affair
अमिताभ बच्चन
फिल्म 'गुड्डी' से अमिताभ को हटा दिया गया
अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया भादुड़ी की पहली मुलाकात पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट में हुई थी। दूसरी बार वे ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर मिले। ऋषिकेश मुखर्जी ने 'गुड्डी' में नायक के तौर पर पहले न सिर्फ अमिताभ बच्चन को चुना था, बल्कि उनके साथ कई सीन भी शूट कर लिए गए थे, लेकिन बाद में अमिताभ को यह कहकर फिल्म से हटा दिया गया, कि वह इस भूमिका में 'सूट' नहीं करते। इसके बाद फिल्म में नायक का किरदार समित बांजा को सौंपा गया।
हालांकि बाद में 'गुड्डी' के बाद ऋषिकेश मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ 'मिली', 'चुपके चुपके' और 'अभिमान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में भी कीं। तस्वीरों में देखें, अमिताभ-रेखा की अनछुई प्यार की दास्तां

 
विज्ञापन
विज्ञापन
some unknown facts about amitabh bachchan regarding his career success marriage and affair
Amitabh and Jaya
शादी के बाद ही जया को विदेश ले जा सके
अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी फिल्म 'अभिमान' के रिलीज़ होने से एक महीना पहले हुई थी। फिल्म 'ज़ंजीर' की शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों और क्रू सदस्यों ने फिल्म के हिट होने की स्थिति में विदेश घूमने का कार्यक्रम बनाया था। चूंकि यह अमिताभ और जया की एक साथ पहली विदेश यात्रा थी, इसलिए अमिताभ ने अपने पिता हरिवंशराय बच्चन से विदेश जाने की अनुमति मांगी, उन्होंने सवाल किया कि क्या जया भी उनके साथ जाएंगी, जब अमिताभ ने जवाब में 'हां' कहा, तो उन्हें देश छोड़ने से पहले विवाह कर लेने का आदेश दिया। तब अमिताभ शादी के बाद ही जया को विदेश ले जा सके।

 
विज्ञापन
some unknown facts about amitabh bachchan regarding his career success marriage and affair
Amitabh bachchan and Rekha
जब रेखा को लेकर घर में काफी हंगामा मचा
1978 में अमिताभ और रेखा की नजदीकियों की खबरें अखबारों और फिल्मी मैगजीन्स की सुर्खियां बनने लगीं थीं। इस बात को लेकर अमिताभ के घर में भी काफी हंगामा रहा। कहते हैं रेखा दिल ही दिल में अमिताभ को चाहती थीं लेकिन अमिताभ हमेशा इस रिश्ते को लेकर चुप रहे।
वहीं रेखा कभी किसी शादी में मांग में सिंदूर भरकर तो कभी अपनी मां बनने की अफवाहें उड़ाकर सनसनी फैलाती रहीं। जिस समय अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं उस समय इन खबरों से परेशान होकर जया बच्चन ने रेखा को डिनर पर भी बुलाया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed