90 के दशक में सलमान खान और एक्ट्रेस सोमी अली ने हाल ही में चौंका देने वाला खुलासा किया है। सोमी अली ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया है कि जब वो 5 और 9 साल की थीं, तब उनका यौन शोषण हुआ था और 14 की उम्र में उनका रेप भी किया गया था। हालांकि ऐसा नहीं है कि सोमी अली अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें ये सब देखना पड़ रहा है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने यौन शोषण का सामना किया है। इनमें से कई लोगों ने अपनी आवाज़ उठाई, तो कई इंड्रस्टी में काम न मिलने के डर से चुप रह गई।
सोमी अली से लेकर सुष्मिता सेन तक, ये अभिनेत्रियां भी हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत
कंगना रणौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना ने बताया छोटी उम्र में मैं शारीरिक हिंसा की शिकार हुई थी। इसी ने मुझे हिम्मत और ताकत दी और आज मैं एक शक्तिशाली महिला हूं। कंगना ने बताया जब मैं नाबालिक थी तो कई बार शारीरिक हिंसा और शोषण की शिकार हुई। उस वक्त ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन जब भी मैं गुजरे हुए वक्त को देखती हूं मुझे लगता है कि आज मैं जो कुछ भी हूं मेरी उसी समझ का परिणाम है।
कल्कि कोचलिन
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने अपने करियर की शुरूआत साल 2009 में आई फिल्म देव डी से की थी। कल्कि ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जब काफी छोटी थीं तो उनका यौन शोषण हुआ। उन्होंने इसे जीवन का एक बुरा अनुभव बताया। कल्कि ने इस बुरे तजुर्बे से निकलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई।
सुष्मिता सेन ने बताया था कि एक पुरस्कार समारोह में उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। 'मैंने उसका हाथ पकड़ लिया था और जब मैंने उसे खींचा तो मैं बहुत चौंक गई, कि वह एक छोटा 15 साल का लड़का था। आम तौर पर इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए मैं बहुत सारी अन्य कार्रवाई कर सकती थी। लेकिन वो एक 15 साल का लड़का था, मैं उसे गर्दन से पकड़कर भीड़ के सामने से टहलने के लिए ले गई। मैंने उसे कहा कि अगर मैंने इस बारे में सबको बताऊंगी तो तुम्हारी जिंदगी खत्म हो जाएगी बच्चा।'
इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख से महिलाओं के साथ बढ़ते यौन शोषण को लेकर राय मांगी गई थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती। एक इंटरव्यू के दौरान जब फातिमा से सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंका देने वाला जवाब दिया। फातिमा ने बताया कि वो खुद यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने खुलासा किया कि उनका भी यौन शोषण हो चुका है। लेकिन इस किस्से को वो किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती।