सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' में अनु मलिक जज बने हुए हैं। मीटू के तहत आरोपों का सामना कर रहे अनु मलिक का जहां कुछ ने समर्थन किया है तो वहीं सोना महापात्रा सहित दूसरी महिलाएं लगातार उनका विरोध कर रही हैं।
#Metoo पर अनु मलिक के बचाव में उतरीं हेमा पर भड़कीं ये दो सिंगर, बोलीं-रेप करने में दो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर हेमा सरदेसाई ने हाल ही में अनु मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था- 'अगर प्रचार के लिए आप उस पर पत्थर फेंक रहे हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं है। मैं उन जाने माने सिंगर्स से पूछती हूं, जिन्हें उनके अधिकांश बड़े गाने मिले, तो आप आज चुप क्यों हैं, जब आपको उनके साथ खड़ा होना चाहिए? मेरा मतलब है कि तालियां दो हाथों से बजती हैं।' हेमा सरदेसाई के इस पोस्ट पर सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने गुस्सा निकाला है।
सोना महापात्रा ने कहा- 'कोई जाकर मिस सरदेसाई को बताए कि हां, रेप करने में दो शरीर लगते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पीड़ित को ही दोषी बताया जाए। पीड़ितों पर आरोप लगाने की वजह से ही नाबालिग और उनके परिवार शिकायत नहीं करते। बीमार, मूर्ख महिला।'
Somebody tell Ms Sardesai that yes, it takes two bodies to even get raped but that does not mean the person getting raped is to be blamed?
Also, this is called victim shaming & it is the reason why minors, survivors & their families haven’t formally complained? Sick, Silly woman. https://t.co/BK0uyqvWTX
सिंगर नेहा भसीन ने लिखा- 'वाकई, ताली बजाने में दो हाथ लगते हैं? आपके लिए मैं अपने दोनों हाथों से धीरे-धीरे तालियां बजा रही हूं। कौन चाहता है कि अनु मलिक के बारे में सामने आकर बोले। बस उसका बचाव ना करें क्योंकि आप भाग्यशाली हो कि आपके साथ अच्छा व्यवहार हुआ।'
Takes two hands to clap? Seriously? Slow clap for you mam with both my hands
Who wants publicity to come out in thr open about Anu Malik.
Lets not patronise others just coz you got lucky to be treated well.. 🙏 https://t.co/RlDiU8aepD
नेहा भसीन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'आखिर में यह कहना चाहती हूं कि वह साल 2004 था और अगर तब मैं नादान सी 21 साल की नहीं होती तो मैं भागती नहीं बल्कि उसे जोर से थप्पड़ मारती। उसका एक वीडियो बनाती और उसके मुंह पर जाकर वही कहती जो आज हर कोई जानता है।'
And lastly if this was 2004 n i was a not a dumb 21 year old id not run away but slap him hard. Make a video of him and tell him to his face what every1 knows already he is. Jhooth bolna hai sabko bolo for me this topic is now over. https://t.co/RlDiU8aepD