फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sona Mohapatra: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं सोना मोहापात्रा, इन विवादों से रहा गहरा नाता

Sat, 17 Jun 2023 09:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Jun 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra Birthday special Know Unknown facts about singer life and Career
सोना महापात्रा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में आना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। हिंदी सिनेमा में केवल फिल्में ही नहीं बल्कि गाने भी बनाए जाते हैं। यह सिनेमा हिट फिल्मों के अलावा हिट गानों के लिए भी जाना जाता है। जब भी कोई गाना हिट होता है तो उसका श्रेय उसके गायक को दिया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको उस शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई हिट गाने तो दिए, लेकिन वह अपनी कंट्रोवर्सी के लिए भी जानी जाती हैं।

Sona Mohapatra Birthday special Know Unknown facts about singer life and Career
सोना मोहपात्रा - फोटो : Instagram

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर सोना मोहपात्रा की, जो अपनी गायकी के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। सोना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोना का जन्म  17 जून 1976 को हुआ था। सोना का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज और बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार किया जाता है, लेकिन गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से वह चर्चा में रहती हैं।

Sona Mohapatra Birthday special Know Unknown facts about singer life and Career
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सोना के कंट्रोवर्सी की बात करें तो सिंगर ने मीटू मूवमेंट के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े दिग्गजों के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। सोना ने अपने बयान में कैलाश खेर और अनु मलिक का नाम लिया था। इसपर जब सोनू निगम दोनों के बचाव में आए तो सिंगर ने उन्हें भी बुरी तरह लताड़ दिया था, जिसके बाद अभिनेता ने अपना हाथ पीछे खींच लिए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra Birthday special Know Unknown facts about singer life and Career
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सोना बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर भी निशाना साध चुकी हैं। फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया था कि  ‘भारत’ की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस ट्वीट के तुरंत बाद ही सोना ने सलमान पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,  ‘डियर ट्विटर! मैं इस इंसान को फॉलो नहीं कर रही हूं। मैं नहीं चाहती कि इस शख्स के ट्वीट मेरी टाइमलाइन पर दिखें। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप इन विज्ञापन वाले ट्वीट्स को मेरी टाइमलाइन से हटा दें।’

विज्ञापन
Sona Mohapatra Birthday special Know Unknown facts about singer life and Career
सोना मोहपात्रा - फोटो : Instagram

सोना ने लैंगिक भेदभाव पर भी अपनी आवाज उठाई और  प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे के इंटर कॉलेज फेस्टिवल मूड इंडिगो के ऑर्गनाइजर्स को भी जमकर लताड़ा था। सोना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आईआईटी बॉम्बे के नाम एक ओपन लेटर पोस्ट करते हुए उन पर जेंडर डिस्क्रिमिनेशन का आरोप लगाया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed