सिंगर सोना मोहापात्रा अपने गानों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। आए दिन ही वह किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं और ट्रोल्स का शिकार हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके बयान लोगों के बीच वायरल होते रहते हैं। एक तरफ पंजाब की कटरीना शहनाज गिल को पूरी दुनिया का प्यार मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ ऐसा लगता है कि सोना मोहापात्रा शहनाज से खफा चल रही हैं। हाल ही में, सोना मोहापात्रा ने शहनाज को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया, जिसके बाद फैंस ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
Sona Mohapatra: शहनाज गिल के खिलाफ ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं सोना मोहापात्रा, फैंस बोले- फुटेज चाहिए तो बोलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, सोना मोहापात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शहनाज के बारे में कुछ ट्वीट्स किए और उनके टैलेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहनाज को ट्विटर पर इतना अटेंशन क्यों दिया जाता है। सोना के इस ट्वीट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि सिंगर अभी भी मीटू के आरोपी साजिद खान को सपोर्ट करने के लिए शहनाज से नाराज हैं।
Dear trolls trying to stand up for yet another starlet like Jacqueline, I don’t know what Shehnaz’s particular talent is as of now, apart from low-brow reality tv fame.But I do know the modus operandi of women of convenience,shortcuts who bust the good fight for a role/money.🧚🏿♀️🔴 https://t.co/tN2H6qvWLz
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 26, 2023Dear trolls trying to stand up for yet another starlet like Jacqueline, I don’t know what Shehnaz’s particular talent is as of now, apart from low-brow reality tv fame.But I do know the modus operandi of women of convenience,shortcuts who bust the good fight for a role/money.🧚🏿♀️🔴 https://t.co/tN2H6qvWLz
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 26, 2023
सोना के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया और पूछा कि साजिद को सपोर्ट करने पर सोना केवल शहनाज को ही क्यों निशाना बना रही है। इसका जवाब देते हुए सोना ने एक ट्वीट किया और लिखा, 'प्यारे ट्रोल्स जैकलीन जैसी एक और एक्ट्रेस के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है? अभी के लिए तो वह बस एक टीवी रियलिटी शो के अलावा कुछ भी नहीं हैं, लेकिन मैं उन महिलाओं के तौर-तरीकों को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं।'
Suniel Shetty: जब माना ने सुनील शेट्टी को दी केएल राहुल-अथिया की दोस्ती की खबर, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन
सोना के इस ट्वीट के बाद शहनाज के फैंस ने उन्हें ट्विटर पर खदेड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘जलन का सच में कोई इलाज नहीं है, हो सकता है कि आपको उस पार्टी में इंवाइट नहीं किया गया हो, जहां उस विषय पर उसके खिलाफ बोलने वाले सभी लोग उसके साथ इंजॉय कर रहे थे। शहनाज का नाम खुद को पॉपुलर करने के लिए इस्तेमाल न करें।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘साजिद खान को शो में बुलाने के लिए चैनल को दोषी ठहराया जाना चाहिए। शहनाज को नहीं जिसने उनको सिर्फ शुभकामनाएं दी थीं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैडम अगर फुटेज चाहिए तो बोलो। भर-भरकर देंगे, लेकिन अपने अंदर की गंदगी निकालकर फुटेज मत लो।’
South Celebs: साउथ के इन सितारों ने दूसरे धर्म के पार्टनर के साथ रचाई शादी, आज जी रहे हैप्पी मैरिड लाइफ
आपको बता दें कि सोना सिंगर, म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ काफी ग्लैमरस और टैलेंटेड भी हैं। सोना किसी से डरती नहीं हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से लोगों से पंगा ले चुकी हैं। आए दिन वह किसी न किसी पर निशाना साधते हुए बयान देती रहती हैं। अब शहनाज को ट्रोल करने पर वह फैंस के निशाने पर आ गई हैं।