फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोना महापात्रा ने अनु मलिक को बताया दरिंदा, 'इंडियन आइडल' का हिस्सा बनने पर रेखा पर भी कसा तंज

Wed, 07 Apr 2021 12:42 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Apr 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra Calls Anu Malik A Serial Sexual Predator And Says Rekha Gave Boost To Sad Indian Idol
अनु मलिक, सोना महापात्रा और रेखा

मशहूर गायिका सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इसके अलावा सोना कई बार अपनी बयानों के चलते भी सुर्खियों में रही हैं। तो वहीं अब सोना ने सिंगिंग रियलिटी शो में सिंगर अनु मलिक की वापसी पर सवाल खड़े कर दिए है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सदाबहार अभिनेत्री रेखा के इस शो में आने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sona Mohapatra Calls Anu Malik A Serial Sexual Predator And Says Rekha Gave Boost To Sad Indian Idol
सोना महापात्रा

छोटे पर्दे के मशहूर और चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' का अभिनेत्री रेखा हिस्सा बनी थीं और इसकी वजह से वो चर्चा में आ गई थीं।। उन्होंने शो में पहुंचकर सभी कंटेस्टेंट और जजों के साथ काफी मस्ती की थी। इस पर सोना ने निराशा व्यक्त की और साथ ही अनु मलिक को 'दरिंदा' तक कह डाला।

Sona Mohapatra Calls Anu Malik A Serial Sexual Predator And Says Rekha Gave Boost To Sad Indian Idol
सोना महापात्रा

सोना महापात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर एक दुखद संगीत रियलिटी शो को बढ़ावा देने वाली एक अच्छी कलाकार और शानदार महिला रेखा को देखकर खुशी हुई। उदास क्यों? आप ऐसे शो को और क्या कहोगे जो एक दरिंदे को अपने शो में जगह देता है? अनु मलिक, वह हैशटैग #India के लायक भी नहीं है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra Calls Anu Malik A Serial Sexual Predator And Says Rekha Gave Boost To Sad Indian Idol
सोना महापात्रा और अनु मलिक

सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। सोना के अलावा भी अन्य सिंगर्स ने भी अनु मलिक पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। तो वहीं अनु मलिक को सबूतों के अभाव में राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से क्लीन चिट दे दी गई थी।

विज्ञापन
Sona Mohapatra Calls Anu Malik A Serial Sexual Predator And Says Rekha Gave Boost To Sad Indian Idol
सोना महापात्रा

इसके पहले सोना महापात्रा ने फटी जींस विवाद को लेकर अपनी बात रखी थी। जिस पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद सोना महापात्रा को इंस्टाग्राम पर जान से मारने तक की धमकियां दी गयीं, जिसके बाद सोना ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है और इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed