फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ए आर रहमान के बाद सोना मोहपात्रा का छलका दर्द, बताया कैसे 'बॉलीवुड गैंग' ने पति राम संपत को बनाया निशाना

Sun, 26 Jul 2020 04:29 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
sona mohapatra reveals her husband ram sampath was targeted by illiterate gang
सोना मोहपात्रा, राम संपत - फोटो : सोशल मीडिया

गायिका सोना मोहपात्रा अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। सोना बॉलीवुड के कई बड़े नामों सलमान खान, अनु मलिक और सोनू निगम पर निशाना साध चुकी हैं। इन दिनों जब बॉलीवुड में गुटबाजी और खेमेबाजी को लेकर बहस हो रही है तो सोना ने भी अपना पक्ष रखा है।

sona mohapatra reveals her husband ram sampath was targeted by illiterate gang
Sona Mohapatra - फोटो : social media

बीते दिन संगीतकार ए आर रहमान के खुलासे से सभी हैरान रह गए जब उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ इंडस्ट्री के कुछ गैंग काम कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें फिल्मों में अच्छा काम नहीं मिल पा रहा है। ए आर रहमान के बाद अब सोना मोहपात्रा ने अपने पति और संगीतकार राम संपत के लिए भी यही बात कही।

sona mohapatra reveals her husband ram sampath was targeted by illiterate gang
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सोना मोहपात्रा ने खुलासा किया कि कैसे दो साल तक राम संपत को इन सबसे जूझना पड़ा और वो ये सब देखकर बेहद दुखी हो जाती थीं। सोना ने उनके पति के खिलाफ काम करने वालों को 'अनपढ़ और स्वार्थी' कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sona mohapatra reveals her husband ram sampath was targeted by illiterate gang
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ए आर रहमान के इंटरव्यू का एक लिंक भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया। इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोना ने लिखा- 'यह अनपढ़ और स्वार्थी लोगों का गैंग हमेशा ईमानदार, प्रतिष्ठित, प्रतिभावान, रचनात्मक लोगों के खिलाफ काम करता है। राम संपत को इन सबसे गुजरते हुए देखा। भयानक। यह जहर तीन साल पहले निकला। राम संपत का आखिरी काम 'रईस' में था। उसे दो साल इससे उबरने में लगे।' बता दें कि फिल्म 'रईस' 2017 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
sona mohapatra reveals her husband ram sampath was targeted by illiterate gang
सोना मोहपात्रा, राम संपत - फोटो : सोशल मीडिया

राम संपत बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार हैं। उन्होंने 'खाकी', 'तलाश', 'डेल्ही बेल्ही', 'फुकरे' और 'भूतनाथ रिटर्न्स' सहित कई फिल्मों में संगीत दिया है। वहीं इन फिल्मों का संगीत पसंद भी किया गया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

At the #mumbaipride parade 2019!! #prideforall in my Bay. Love is love & equal for all 🌈🌈❤️🧡💚💙💜

A post shared by Ram Sampath (@ramsampathofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed