बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की चपेट में संगीतकार अनु मलिक भी आए थे। उस वक्त अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज कर रहे थे। आरोप लगने के बाद मेकर्स ने उन्हें शो से हटा दिया था। बीते दिनों खबर आई कि अनु मलिक एक बार फिर से सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में नजर आएंगे। अनु मलिक पर सिंगर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने आरोप लगाए थे।
#MeToo के आरोप झेल रहे अनु मलिक बने शो के जज तो सोना महापात्रा ने फिर किए ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू के दौरान अनु मलिक बता रहे थे कि इस आरोप के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि बिना किसी वजह के अचानक उन्हें काम नहीं मिलना बंद हो गया। अनु मलिक की ये बात सुनकर सोना महापात्रा भड़क उठी हैं।
सोना ने ट्वीट कर अनु मलिक पर निशाना साधा। सोना ने जो ट्वीट किए हैं उनमें लिखा है- यही कारण थे जिनके कारण तुम्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इंडियन आइडल की शूटिंग के दौरान अनु का हिंसक व्यवहार आम होता था। सोना ने दूसरे ट्वीट में लिखा- एक और कारण है जो संख्या में बहुत बड़ा है। शो के निर्माता ध्यान दें।
Anu Malik, these were the reasons, rhyme you go figure.
One more ‘reason’ & the number of them is quite large Mr. Anu Malik. Do take note, producers of @superstarsinge @SonyLIV , your show hosting him is supposed to be aimed at kids between 2 & 15 yrs?
👇🏾👇🏾👇🏾
“Anu Malik’s predatory behaviour was commonplace during Indian Idol shoots”https://t.co/Z9NtfPxFNO
“Anu Malik lifted my skirt and dropped his pants, claims survivor” https://t.co/STZb9cYY4M @IndiaMeToo https://t.co/0Qdk9mjQvh
“Singer Shweta Pandit calls Anu Malik a paedophile” https://t.co/Aagwg4JBBK
अनु मलिक पर आरोप लगाने वाली श्वेता ने लिखा था कि अनु मलिक ने उनसे काम देने के बदले किस करने के लिए कहा था। उस वक्त श्वेता की उम्र 15 साल थी और वो स्कूल जाती थीं। श्वेता ने आगे लिखा कि 'यह बात साल 2001 की है। अनु मलिक ने मुझे अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा का गाना गया। इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा।'
श्वेता ने लिखा कि 'यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त मैं केवल 15 साल की थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी। इतना ही नहीं वह मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है?वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रहीं।'