फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू निगम पर सोना मोहपात्रा ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे पति को फोन कर कहा कि...

Fri, 01 Nov 2019 07:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 01 Nov 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
sona mohapatra slams sonu nigam for me too
Sona Mohapatra - फोटो : सोशल मीडिया

सोना मोहपात्रा ने पिछले साल मीटू के तहत अनु मलिक पर शोषण का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। इन आरोपों के बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल सीजन 10 बीच में ही छोड़ना पडा था। हालांकि नए सीजन में वो एक बार फिर से वापसी कर चुके हैं। सोना अक्सर उनपर निशाना साधती हैं। हाल ही में सोना ने सोनू निगम पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

sona mohapatra slams sonu nigam for me too
Sona Mahapatra - फोटो : Social Media

दअसल ट्विटर पर एक यूजर ने सोना मोहापात्रा को टैग करते हुए पूछा- मैंने देखा कि अनु मलिक इंडियन आइडल में वापस लौट आए हैं। पिछले साल #MeToo के दौरान बाहर किए गए सभी पुरुष अब व्यवसाय में वापस आ रहे हैं। वे अपने शुभचिंतकों के नेतृत्व वाली समितियों द्वारा आरोपों से बरी हो गए हैं। सभी महिलाओं की हिम्मत बेकार हो गई है।
 



 

sona mohapatra slams sonu nigam for me too
Sonu Nigam - फोटो : file photo

इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सोना ने खुलासा किया कि सोनू निगम ने उनके पति राम संपथ को कॉल कर सोना पर ध्यान देने के लिए कहा था। सोना ने लिखा-  सोनू निगम ने अनु मलिक का साथ पब्लिक में देने में महारत हासिल कर ली है। उन्होंने(सोनू निमम) कहा उन्हें(अनु मलिक) नेशनल टीवी पर लाखों कमाने का अधिकार है। उन्हें अपनी मां का बेटा बताया था। साथ ही कहा था कि वह मीटू मूवमेंट को समझते हैं। सोनू ने मेरे पति राम संपत को भी फोन कर मुझे रोक कर रखने को कहा था। मुझे आतंकवादी कहा था। अब वह खुश होंगे।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sona mohapatra slams sonu nigam for me too
Sona, Anu and Neha Bhasin - फोटो : file photo

बीते दिनों मशहूर गायिका नेहा भसीन ने ट्विटर पर सोना मोहपात्रा के कमेंट पर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में नेहा भसीन ने अनु से जुड़ी आपबीती बताई। नेहा के इसी ट्वीट पर सोना मोहपात्रा ने ट्वीट किया और एक लंबा पोस्ट लिखा। सोना मोहपात्रा ने लिखा- 'डियर मीडिया, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल, नेहा भसीन जब 21 साल की थीं तो अनु मलिक ने उनके साथ यह सब किया। श्वेता पंडित जब 15 साल की थीं तो अनु मलिक ने उन्हें किस करने की कोशिश की। अनु के पारिवारिक डॉक्टर की बेटी जब 14 साल की थी तो अनु ने उसके साथ ऐसा ही किया।' 

विज्ञापन
sona mohapatra slams sonu nigam for me too
Sona Mahapatra - फोटो : Social Media

'इसके अलावा कई और महिलाएं अनु मलिक से जुड़ी अपनी आपबीती बता चुकी हैं। 'इंडियन आइडल' शो की एक्स प्रोड्यूसर डेनियस डिसूजा भी कई बार कह चुकी हैं है कि शो के क्रू मेंबर्स अनु मलिक के बर्ताव को लेकर शिकायत कर चुके हैं। क्या हम लोग जगने के लिए निर्भया जैसा हादसा फिर होने का इंतजार कर रहे हैं? अनु मलिक पर मेरे खुलासे के बाद मुझे 'सारेगामा' शो छोड़ने के लिए कहा गया। मेरे को-जज ने मुझसे कहा कि जो तुमने अनु मलिक के बारे में जो भी कहा वह दूसरे शो की टीआरपी बढ़ा देगा।' 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed