फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के सपोर्ट में कमेंट लिखते ही सोना को धमकी, सलमान का फैन बोला- 'घर में घुसकर मारूंगा'

Wed, 29 May 2019 04:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 May 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra threatens by Salman Khan fans blasting him on social media for supporting Priyanka
Sona Mohapatra and Salman Khan - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) कई बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर 'भारत' फिल्म छोड़ने को लेकर तंज कस चुके हैं। सलमान के इस तंज से इतना तो साफ हो चुका है कि वह प्रियंका से बेहद नाराज हैं। 'भारत' फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान ने एक बार फिर से बॉलीवुड की देसी गर्ल को निशाने पर लिया। दबंग खान प्रियंका से तब से खफा हैं जब से उन्होंने 'भारत' फिल्म छोड़ दी। सलमान के बार-बार प्रियंका पर कसे तंज से परेशान होकर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा सपोर्ट में उतर आई थीं। महापात्रा के सपोर्ट में आते ही सलमान खान के फैंस भड़क उठे और उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। 

Sona Mohapatra threatens by Salman Khan fans blasting him on social media for supporting Priyanka
Sona Mohapatra - फोटो : file photo

सोना महापात्रा ने मिल रही धमकी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करके दी। सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मुझे रोजाना बुरा बर्ताव करने वाले हीरो के फॉलोअर्स से इस तरह के मेल्स आते हैं। यह खराब बर्ताव को बढ़ावा देता है। वह भारत नाम के टाइटल का दावा करते हैं। इस ट्वीट के साथ सोना ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें लिखा है- 'एक बार और अगर तुमने सलमान खान के बारे में अपने मुंह से कुछ भी बुरा कहा तो मैं तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मार दूंगा। यह तुम्हारे लिए आखिरी चेतावनी है।' 
 



 

Sona Mohapatra threatens by Salman Khan fans blasting him on social media for supporting Priyanka
सोना महापात्रा - फोटो : social media

दरअसल, सोना महापात्रा ने प्रियंका को सपोर्ट करते हुए सलमान को आड़े हाथ लिया था। सोना ने लिखा था- 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंग आउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को प्रेरित करना है।' आपको बता दें, हाल ही में सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को ताना मारते हुए कहा था -'प्रियंका को भारत की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी, तो प्रियंका फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकती हैं। प्रियंका ने भारत के ऊपर USA को चुना। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra threatens by Salman Khan fans blasting him on social media for supporting Priyanka
Salman Khan, Priyanka Chopra - फोटो : social media

सलमान यही नहीं रुके। उन्होंने प्रियंका पर कमेंट करते हुए आगे कहा- 'जब उन्हें उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म मिली, तब उन्होंने उस फिल्म को ठुकराकर शादी कर ली, हैट्स ऑफ! ऐसी फिल्मों के लिए लड़कियां अपने पति छोड़ देती हैं। प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि हम दो तीन दिन एडजस्ट कर सकते हैं लेकिन उन्होंने काम ही करने से मना कर दिया।'

विज्ञापन
Sona Mohapatra threatens by Salman Khan fans blasting him on social media for supporting Priyanka
Salman Khan, Katrina and Priyanka - फोटो : twitter

'उन्हें सोचना चाहिए था कि इससे हमें बुरा लग सकता है, खैर, उन्होंने वही किया जो वह चाहती थीं और कटरीना को वही मिला जिसकी वह हकदार हैं।' फिलहाल सलमान खान इन दिनों वह अपनी फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ हैं। इसके साथ ही दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed