बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डबल एक्स एल को लेकर सुर्खियों में हैं लेकिन इस समय वे एक और बात को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल इस समय दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर ही जहीर खान के साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि जहीर इकबाल उनकी आने वाली फिल्म डबल एक्स एल में उनके साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने जहीर के बर्थडे पर एक पोस्ट की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे जहीर इकबाल को डेट कर रहीं हैं हालांकि इन दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
Pics: जहीर इकबाल को डेट कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा? वायरल हुई तस्वीर तो लोग पूछने लगे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के बर्थडे पर पोस्ट की थी और लिखा था, "दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को हैप्पी बर्थडे। आप दुनिया के बेहतरीन इंसान हो, कैसे हो सकता है ऐसे?तुम ऐसे कैसे हो?जन्म लेने के लिए शुक्रिया, हैप्पी बर्थडे...बॉय"। जिसके बाद उनके दोस्त और फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए। जहीर इकबाल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, लेकिन वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। जहीर ने इसके अलावा एक और कमेंट किया और लिखा, अब मैं आपको आधिकारिक तौर पर अपनी हीरोइन कह सकता हूं।
सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर ने भी एक मजेदार पोस्ट की थी। इस पोस्ट में जहीर ने लिखा था, आप सभी को सोनाक्षी जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं, जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं... मेरा बस चलता तो आज बैंक हॉलिडे होता हैप्पी बर्थडे सोंज। इसी के साथ जहीर ने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे थे।