{"_id":"63c627db1e2c2613fc24d132","slug":"sonakshi-sinha-debut-web-series-dahaad-to-premiere-in-berlin-international-film-festival-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के लिए तैयार हैं सोनाक्षी, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा वेब सीरीज का प्रीमियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के लिए तैयार हैं सोनाक्षी, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा वेब सीरीज का प्रीमियर
सोनाक्षी सिन्हा हिंदी फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद वेब सीरीज से डेब्यू की तैयारी में हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज दहाड़ इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। लेकिन सीरीज के रिलीज होने से पहले ये खबर आ रही है कि दहाड़ का प्रीमियर बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। बता दें कि इस प्रीमियर में शामिल होने वाली यह पहली भारतीय वेब सीरीज होगी।
2 of 4
दहाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ आठ एपिसोड की एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस वाली की भूमिका में नजर आ रही हैं। वह इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के किरदार में हैं। सीरीज में राजस्थान के एक छोटे से शहर की कहानी दिखाई गई है। जिसमें एक सार्वजनिक शौचालय में कई महिलाओं की रहस्मय तरीके से मौत हो जाती है। इसका केस अंजलि के पास जाता है। अंजलि को पहले यह मौतें सुसाइड जैसी लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, अंजलि को इसके पीछे सीरियल किलर के होने का एहसास होता है। इसके बाद पुलिस और किलर के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है।
इस वेब सीरीज में विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है, जबकि निर्माण एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी रिलीज फिल्म डबल एक्सएल थी। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : Instagram
बता दें कि ओटीटी पर सोनाक्षी के करियर की शुरूआत तो फिल्म भुज द प्राइड ऑफ ऑनर से हुई है। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।