सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में छुटिट्यां बिता रही हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें मालदीव से साझा की हैं जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला है। इसके साथ ही सोनाक्षी को यहां स्कूबा डाइविंग का लाइसेंस मिल चुका हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद दी है।
लंबे इंतजार के बाद मालदीव में सोनाक्षी सिन्हा का सपना हुआ पूरा, पोस्ट लिखकर बताया- ‘मिल गया लाइसेंस’
सोनाक्षी ने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें वे स्कूबा डाइविंग के गेटअप में हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- अब मैं एक लाइसेंस प्राप्त स्कूबा गोताखोर हूं। यह वह चीज है जो मैं सालों से करना चाहती थी और आखिरकार यह मुझे मिल गया है। मुझे समंदर से प्यार है। यह मुझे एक नए स्तर पर ले गया। धन्यवाद मेरे सुपर सख्त और सुपर कूल प्रशिक्षक मोहम्मद। मैंने उनसे बेहतर शिक्षक नहीं पाया (मेरा मतलब है कि यह पहली बार है जब मैंने किसी भी परीक्षा में 100 प्रतिशत स्कोर किया।) और धन्यवाद।
सोनाक्षी सिन्हा ने मालदीव यात्रा की यह फोटो भी साझा की है। उन्होंने लिखा, जब भी मैं मालदीव को छोड़ती हूं, मेरे दिल का एक टुकड़ा वहीं रह जाता है, जब तक हम दोबारा न मिलें।
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा स्कूबा डाइविंग की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने अपनी चार तस्वीरों का कोलाज बनाकर पोस्ट किया था। उन्होंने ग्रेट बैरियर रीफ के पास समुद्र में गोते लगाते हुए ये सेल्फी ली थी।
बता दें कि साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। सोनाक्षी की आने वाली फिल्म अजय देवगन और संजय दत्त के साथ भुज द प्राइड ऑफ इंडिया है। इस फिल्म को अभिषेक दुधैयार ने निर्देशित किया है।
