सब्सक्राइब करें

हिंदी दर्शकों पर फिर छाया साउथ की डब फिल्मों का खुमार, इन फिल्मों ने गांव-गांव पहुंचकर लूट ली महफिल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 27 Nov 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
South Indian films bags the highest TRP See Trp List Here
South Indian films - फोटो : ट्विटर

टीवी के दर्शकों पर एक बार फिर से दक्षिण भारतीय फिल्मों का जादू सिर चढ़कर बोलता हुआ नजर आया। प्रीमियम चैनल हों या फिर फ्री टू एयर, सभी पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी डब संस्करणों ने ही सबसे ज्यादा दर्शक बटोरे। इनके बीच में बचे रहे तो सिर्फ इकलौते टाइगर श्रॉफ। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) की तरफ से पिछले हफ्ते के टीआरपी चार्ट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' ही इकलौती हिंदी फिल्म है जिसने शीर्ष पांच फिल्मों में जगह बनाई।

Trending Videos
South Indian films bags the highest TRP See Trp List Here
Baaghi 3 - फोटो : amar ujala mumbai

युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' पिछले कुछ हफ्तों से लगातार टीवी पर प्रसारित हो रही है। और इसको अच्छे खासे दर्शक भी मिल रहे हैं। पिछले हफ्ते भी स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई इस फिल्म को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया और सभी फिल्मों में शीर्ष पर पहुंचाया। यह फिल्म दो भाइयों के रिश्ते की कहानी है। एक भाई डरपोक है जिसे पुलिस में भर्ती किया जाता है। और दूसरा भाई हमेशा अपने डरपोक भाई की रक्षा करता है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian films bags the highest TRP See Trp List Here
डीजे - फोटो : सोशल मीडिया

टीआरपी के मामले में वर्ष 2017 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्मी 'डीजे' दूसरे नंबर पर रही। यह फिल्म ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई जिसमें अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े, राव रमेश, मुरली शर्मा, वेनेला किशोर, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीसरा स्थान जी अनमोल सिनेमा पर प्रसारित हुई फिल्म '2.0' को मिला। यह वर्ष 2018 में आई एक एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अक्षय कुमार की अब तक यह पहली और इकलौती दक्षिण भारतीय फिल्म है।

South Indian films bags the highest TRP See Trp List Here
प्रलय- द डिस्ट्रॉयर - फोटो : सोशल मीडिया

इसी तरह जी सिनेमा ने 15 नवंबर को एक दक्षिण भारतीय फिल्म 'प्रलय- द डिस्ट्रॉयर' का हिंदी टेलीविजन प्रीमियर किया। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म रही जिसमें बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इनके साथ फिल्म में रवि किशन, आशुतोष राणा, सरत कुमार और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में रहे। इस फिल्म को भी टीआरपी में चौथा स्थान मिला। वहीं, पांचवे और अंतिम स्थान पर एक और दक्षिण भारतीय फिल्म 'सराइनोडु' ने कब्जा जमाया। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अल्लू अर्जुन, कैथरीन ट्रेसा, रकुल प्रीत सिंह, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
South Indian films bags the highest TRP See Trp List Here
Baaghi 3 - फोटो : twitter

अगर सिर्फ प्रीमियम चैनलों की बात करें तो स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर जी सिनेमा रहा। इस पर प्रसारित हुई 'प्रलय- द डिस्ट्रॉयर' फिल्म दशकों की दूसरी पसंद बनी। तीसरा और चौथा स्थान सोनी मैक्स को मिला। इस पर प्रसारित हुई फिल्म 'हर दिन दिवाली' भी दर्शकों को खूब पसंद आई। तीसरे नंबर पर रही इस फिल्म में साई धरम तेज और राशि खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। चौथे स्थान पर कन्नड़ स्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' ने लिया। पांचवा और अंतिम स्थान पर जी सिनेमा पर प्रसारित हुई फिल्म 'पुलिस पॉवर' रही। इस फिल्म में शिवा जोन्नालागड़ा और नंदिनी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed