सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा से आलिया भट्ट तक, ये पांच अभिनेत्रियां बन चुकी हैं फिल्मों में 'खिलाड़ी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 02 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Priyanka Chopra Alia Bhatt Rani Mukerji Bollywood Actress Who Became Player For Movie
प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, रानी मुखर्जी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनीक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्मों में ड्रामेटिक किरदार से लेकर दबंग किरदार तक निभाए हैं। इसके अलावा वो फिल्मों में खिलाड़ी के रूप में भी नजर आई हैं। सोनाक्षी ही नहीं बल्कि उन्हीं की तरह ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो फिल्म के लिए खिलाड़ी बन चुकी हैं। सोनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में खिलाड़ी की भूमिका निभाई है।

Sonakshi Sinha Priyanka Chopra Alia Bhatt Rani Mukerji Bollywood Actress Who Became Player For Movie
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा
मसाला फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। सोनाक्षी ने फिल्मों में एक्शन तक किया है। सोनाक्षी ने अक्षय कुमार के साथ 'हॉलिडे' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी एक बॉक्सर बनी थीं। इसके साथ ही इसके लिए उन्होंने विजेंदर सिंह से बॉक्सिंग भी सीखी थी।

Sonakshi Sinha Priyanka Chopra Alia Bhatt Rani Mukerji Bollywood Actress Who Became Player For Movie
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय महिला बॉक्सर के ऊपर आधारित फिल्म 'मैरीकॉम' में काम किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। फिल्म के लिए उन्होंने खुद में शारीरिक और मानसिक रूप से कई बदलाव किए थे। फिल्म के लिए प्रियंका ने मैरी कॉम की ही टीम से दो बॉक्सर झरना संघवी और हेमलता सिंह बटवाल से बॉक्सिंग सीखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Priyanka Chopra Alia Bhatt Rani Mukerji Bollywood Actress Who Became Player For Movie
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

आलिया भट्ट
अभिषेक चौबे की फिल्म उड़ता पंजाब में अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म में आलिया एक हॉकी प्लेयर बनी थीं। आलिया भट्ट ने इसके लिए प्रोफेशनल हॉकी प्लेयर से ट्रेनिंग भी ली थी।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Priyanka Chopra Alia Bhatt Rani Mukerji Bollywood Actress Who Became Player For Movie
रानी मुखर्जी - फोटो : Social Media

रानी मुखर्जी
इस मामले में अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी पीछे नहीं हैं। रानी ने भी शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में क्रिकेटर का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए उन्होंने छह महीने पहले से ही सीखना शुरू कर दिया था। फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई।

पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री मोहिना कुमारी को हुआ कोरोना वायरस, परिवार के साथ ही 17 लोग हुए क्वारंटीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed